ब्रेकिंग
बिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!बिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!

किशनगंज में कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा कल, राहुल गांधी जनसभा को करेंगे संबोधित

KISHANGANJ: 29 जनवरी दिन सोमवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी अपने भारत जोड़ो न्याय यात्रा के तहत बंगाल के सोनपुर एवं इस्लामपुर होते हुए बिहार के सीमांचल जिला किशनगंज फरिंगोला से पदयात्रा शुरू

किशनगंज में कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा कल, राहुल गांधी जनसभा को करेंगे संबोधित
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

KISHANGANJ:  29 जनवरी दिन सोमवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी अपने भारत जोड़ो न्याय यात्रा के तहत बंगाल के सोनपुर एवं इस्लामपुर होते हुए बिहार के सीमांचल जिला किशनगंज फरिंगोला से पदयात्रा शुरू करेंगे। इसके बाद जिले के कैल्टेक्स चौक में स्थानीय लोगों के द्वारा अभिवादन होगा। फिर धरमगंज चौक से स्टेशन, सर्विस रोड, बस स्टैंड से पद यात्रा करते हुए लोगों से मिलेंगे। 


खगड़ा स्थित स्टेडियम में वे जनसभा को संबोधित करेंगे। जिसे लेकर पूरी तैयारी की जा चुकी है। विशाल मंच को सजाया गया है। कार्यक्रम के प्रभारी कैशर कुमार सिंह ने मीडिया को इस बात की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि किशनगंज के लोग राहुल गांधी के स्वागत करने के लिए पलके बिछाकर बैठे हैं। पिछले 9 दिनों से कड़ाके की ठंड के बावजूद यहां के कांग्रेस कार्यकर्ता 24 घंटे इस यात्रा को सफल बनाने में लगे हैं। 


बंगाल प्रदेश कांग्रेस कमेटी उनके अध्यक्ष और पूरी टीम एवं बिहार कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉक्टर अखिलेश प्रसाद सिंह और उनकी पूरी टीम एक दूसरे से फ्लैग एक्सचेंज करेंगे। बंगाल की टीम अपना फ्लैग जो यात्रा मणिपुर से चली है जो मुंबई तक जाने वाली है। उस फ्लैग को आज के शिरोमणि में हैंड ओवर करेंगे। उसके बाद हमारे नेता विशाल गैदरिंग एवं जनसभा को संबोधित करेंगे। राहुल गांधी जी 10:15 में स्टेडियम में पहुंचेंगे और यहां वे 35 से 45 मिनट तक रुकेंगे लोगों से मिलेंगे। फिर यह यात्रा हलीम चौक होता हुआ, बुढीमारी में लंच करेंगे। फिर मस्तान चौक, रहमत पड़ा, मस्जिद गर, सोथा, काजलामनी , उठी मेरी होते हुए शीतल नगर पहुंचेंगे।

किशनगंज में कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा कल, राहुल गांधी जनसभा को करेंगे संबोधित