ब्रेकिंग
सोने-चांदी के मुकुट और महंगे गिफ्ट न लें, भाजपा नेताओं से नितिन नबीन ने की अपील ✦धनकुबेर निकले पति -पत्नी: भ्रष्ट ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों से 80 लाख कैश मिला, जमीन के कई कागजात और 48 घड़ी बरामद✦Big Breaking: चंपारण तटबंध टूटा..रिहायशी इलाकों में तेजी से फैल रहा पानी, मची अफरातफरी✦बिजली बिल में जुड़ सकता है ट्रैफिक चालान! सुप्रीम कोर्ट का सुझाव, वाहन का रजिस्ट्रेशन-फिटनेस रोकने पर भी विचार✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦सोने-चांदी के मुकुट और महंगे गिफ्ट न लें, भाजपा नेताओं से नितिन नबीन ने की अपील ✦धनकुबेर निकले पति -पत्नी: भ्रष्ट ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों से 80 लाख कैश मिला, जमीन के कई कागजात और 48 घड़ी बरामद✦Big Breaking: चंपारण तटबंध टूटा..रिहायशी इलाकों में तेजी से फैल रहा पानी, मची अफरातफरी✦बिजली बिल में जुड़ सकता है ट्रैफिक चालान! सुप्रीम कोर्ट का सुझाव, वाहन का रजिस्ट्रेशन-फिटनेस रोकने पर भी विचार✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास

किशनगंज में कांग्रेस उम्मीदवार मो. जावेद का विरोध, लोगों ने मांगा सांसद फंड का हिसाब

KISHANGANJ: लोकसभा चुनाव की उल्टी गिनती शुरू हो गयी है। चुनाव के मैदान में उतरे प्रत्याशी जोरशोर से चुनाव प्रचार में लगे हैं। इस दौरान कुछ उम्मीदवारों को क्षेत्र की जनता का वि

किशनगंज में कांग्रेस उम्मीदवार मो. जावेद का विरोध, लोगों ने मांगा सांसद फंड का हिसाब
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

KISHANGANJ: लोकसभा चुनाव की उल्टी गिनती शुरू हो गयी है। चुनाव के मैदान में उतरे प्रत्याशी जोरशोर से चुनाव प्रचार में लगे हैं। इस दौरान कुछ उम्मीदवारों को क्षेत्र की जनता का विरोध का सामना करना पड़ रहा है। लोग प्रत्याशियों से कई सवाल कर रहे हैं जिसका जवाब देते नहीं बन रहा है। 


बता दें कि किशनगंज में दूसरे चरण में 26 अप्रैल को मतदान होना है। वहां से एनडीए और महागठबंधन के प्रत्याशी ने अपना नामांकन भी कर दिया है अब कैडिडेट चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं। इसी क्रम में कांग्रेस सांसद मोहम्मद जावेद आजाद के खिलाफ किशनगंज में लोगों ने जमकर विरोध किया। मो. जावेद जब बायसी में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे तभी एक युवक उनसे सवाल करने करने लगा। 


युवक का कहना था कि सांसद फंड का इस्तेमाल किशनगंज में जितना होना चाहिए था उतना नहीं हुआ। युवक कांग्रेस उम्मीदवार से सांसद फंड के 5 करोड़ का हिसाब मांगने लगा। युवक ने जब कांग्रेस सांसद का विरोध किया तब स्थानीय लोग भी उसके समर्थन में खड़े हो गये। 


लोगों का कहना था कि कांग्रेस सांसद मो. जावेद ने किशनगंज की जनता से कई वादे किए थे लेकिन वो वादा आज तक उन्होंने पूरा नहीं किया। यहां तक कि सूर्यापूरी समाज को अब तक ईबीसी 2 का दर्जा तक नहीं दिलाया। इस दौरान स्थानीय लोगों ने कांग्रेस सांसद का जमकर विरोध किया। 


लोगों के आक्रोश को देखते हुए कांग्रेस सांसद मो. जावेद आजाद ने कहा कि सूर्यापूरी मामले को लेकर हमने संसद में सवाल उठाया था। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भी पत्र लिखा था। जिसके बाद उनके तरफ से यह जवाब आया कि सूर्यापूरी समाज के लोगों को रिजर्वेशन की कोई जरूरत नहीं है। 


कांग्रेस सांसद जावेद ने विरोध कर रहे लोगों के सवालों का जवाब दिया। लेकिन स्थानीय लोग उनके जवाब से संतुष्ट नहीं थे वो लगातार क्षेत्र के सांसद का विरोध कर रहे थे। बता दें कि कांग्रेस ने किशनगंज से डॉ. मोहम्मद जावेद को फिर से चुनाव के मैदान में उतारा है। जबकि एनडीए ने मुजाहिद आलम को अपना उम्मीदवार बनाया है।