ब्रेकिंग
तीन महीने से नहीं मिला वेतन, अचानक सदर अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने छोड़ी ड्यूटी; आश्वासन के बाद काम पर लौटेPatna PhD Protest : 19 दिन से अनशन, अब लोकभवन की ओर कूच! बैरिकेडिंग पर चढ़े PhD होल्डर्स,MLC चुनाव में बिगाड़ेंगे खेल बिहार में प्रमोशन घोटाला ! जांच में धरा गए DEO और RDDE, शिक्षा विभाग के दोनों अफसरों की प्रोन्नति रद्द, जानें पूरा मामला... बिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटीतीन महीने से नहीं मिला वेतन, अचानक सदर अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने छोड़ी ड्यूटी; आश्वासन के बाद काम पर लौटेPatna PhD Protest : 19 दिन से अनशन, अब लोकभवन की ओर कूच! बैरिकेडिंग पर चढ़े PhD होल्डर्स,MLC चुनाव में बिगाड़ेंगे खेल बिहार में प्रमोशन घोटाला ! जांच में धरा गए DEO और RDDE, शिक्षा विभाग के दोनों अफसरों की प्रोन्नति रद्द, जानें पूरा मामला... बिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटी

किसान बिल के खिलाफ आज भारत बंद, विपक्षी दलों ने चुनाव के पहले सरकार को घेरा

PATNA : केंद्र सरकार द्वारा लाए गए किसान के खिलाफ आज भारत बंद बुलाया गया है. कांग्रेस समेत तमाम विपक्षी दलों ने बिहार में आज के बंद को समर्थन दिया है. बिहार में विधानसभा चुनाव

किसान बिल के खिलाफ आज भारत बंद, विपक्षी दलों ने चुनाव के पहले सरकार को घेरा
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA : केंद्र सरकार द्वारा लाए गए किसान के खिलाफ आज भारत बंद बुलाया गया है. कांग्रेस समेत तमाम विपक्षी दलों ने बिहार में आज के बंद को समर्थन दिया है. बिहार में विधानसभा चुनाव को देखते हुए इस मुद्दे पर राजनीति और तेज होने के आसार हैं. कांग्रेस आरजेडी और जन अधिकार पार्टी के नेता आज भारत बंद के समर्थन में सड़क पर उतरने वाले हैं. 

बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने किसान बिल को लेकर एनडीए पर जबरदस्त हमला बोला है. तेजस्वी यादव ने वन नेशन वन मार्केट की तरह वन एमएसपी की जरूरत बतायी है. तेजस्वी यादव बंद के समर्थन में आज सुबह 9:00 बजे 10 सर्कुलर आवाज से मार्च शुरू करने वाले हैं. तेजस्वी के साथ-साथ अन्य नेता भी मार्च में शामिल होंगे. तेजस्वी यादव 10 सर्कुलर रोड से निकलकर आरजेडी कार्यालय पहुंचेंगे. 



जन अधिकार पार्टी के अध्यक्ष पप्पू यादव ने आज बिहार बंद बुलाया है. किसान बिल के मुद्दे पर पप्पू यादव भी केंद्र सरकार के खिलाफ खड़े हैं. पप्पू यादव भी आज पटना में बंद को सफल बनाने के लिए सड़क पर उतरेंगे. कांग्रेस के नेताओं ने भी बंद के समर्थन में सड़क पर उतरने का ऐलान कर रखा है. भारत बंद को देखते हुए आज प्रशासन हाई अलर्ट पर है. विपक्षी के रुख और किसान बिल को लेकर बुलाए गए बंद पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सख्त ऐतराज जताया है. नीतीश कुमार ने कहा है कि यह बिल किसानों के हित में है और बिहार सरकार ने इस कानून को पहले ही राज्य में खत्म कर दिया था. 2006 में बिहार के अंदर किसानों के हित में हमने कदम उठाते हुए पुराने कानून को खत्म किया था और अगर केंद्र सरकार यही फैसला किया है तो इसमें कोई हर्ज नहीं है.

टैग्स