ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

किसानों को लेकर नीतीश सरकार का बड़ा एलान, फसल नुकसान पर सब्सिडी इनपुट देने की CM नीतीश ने की घोषणा

PATNA : मार्च महीने में हुई बेमौसम बरसात की वजह से राज्य के किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है. किसानों को हुए नुकसान पर नीतीश सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए उन्हें कृषि इनपु

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA : मार्च महीने में हुई बेमौसम बरसात की वजह से राज्य के किसानों को  भारी नुकसान उठाना पड़ा है. किसानों को हुए नुकसान पर नीतीश सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए उन्हें कृषि इनपुट सब्सिडी देने की घोषणा की है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विधानसभा में खुद इसका ऐलान किया है. मुख्यमंत्री ने कहा है कि जलवायु परिवर्तन के कारण मार्च महीने में हुई बारिश ने किसानों की कमर तोड़कर रख दी है. लिहाजा सरकार ने तुरंत कृषि इनपुट सब्सिडी देने का फैसला किया है.

नीतीश कुमार ने कहा कि जलवायु परिवर्तन हो रहा है. मार्च महीने में क्या तापमान है सब देख रहे है. फरवरी-मार्च में ओलावृष्टि के कारण के कई जिलों में बिना मौसम के हुई बारिश से भारी नुकसान हुआ हैं. इस क्षति का नुकसान का जायजा लिया जा रहा है.



सीएम ने कहा कि जलवायु परिवर्तन को लेकर जो भी हमलोग मिलकर कर कोशिश कर रहे हैं वह अपने जगह पर है.  लेकिन 24-26 फरवरी को 11 जिलों में हुई बारिश के कारण भारी नुकसान हुआ है. किसानों के फसलों को भारी नुकसान हुआ है. इसका कृषि इनपुट अनुदान के लिए राशि आवंटित कर दी गई है. लेकिन जो मार्च में हुआ है. उसको लेकर सभी जिलों में कई फसलों को नुकसान हुआ है. ऐसे किसानों को मदद दी जाएगी और कृषि इनपुट अनुदान दिया जाएगा.