ब्रेकिंग
बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त

'खेल होगा तो हम भी बड़े खिलाड़ी ...,' कांग्रेस में टूट पर बोले NDA के निर्दलीय MLA ... हम तोड़ने नहीं जोड़ने पर करते हैं भरोसा

PATNA : बिहार की राजनीति के लिए अगले 7 दिन बेहद अहम होने वाले हैं। क्योंकि इस दौरान हाल में शपथ लेने वाली नई सरकारों को फ्लोर टेस्ट का सामना करना है। नीतीश कुमार की नई सरकार को 12

'खेल होगा तो हम भी बड़े खिलाड़ी ...,' कांग्रेस में टूट पर बोले NDA के निर्दलीय MLA  ... हम तोड़ने नहीं जोड़ने पर करते हैं भरोसा
Tejpratap
Tejpratap
4 मिनट

PATNA : बिहार की राजनीति के लिए अगले 7 दिन बेहद अहम होने वाले हैं। क्योंकि इस दौरान हाल में शपथ लेने वाली नई सरकारों को फ्लोर टेस्ट का सामना करना है। नीतीश कुमार की नई सरकार को 12 फरवरी को बहुमत साबित करना होगा, लेकिन इससे पहले कांग्रेस ने अपने 16 विधायक हैदराबाद भेज दिए है। कांग्रेस को यहां भी खुद के विधायकों को टूटने की आंशका नजर आ रही है। ऐसे में अब इस पुरे प्रकरण पर नीतीश सरकार में एक मात्र निर्दलीय विधायक सुमित कुमार सिंह का बड़ा बयान सामने आया है। 


दरअसल, नीतीश कैबिनेट में शामिल सुमित कुमार सिंह आज अपने विभाग का पदभार ग्रहण करने पहुंचे थे। जहां मीडिया ने जब यह सवाल किया कि- क्या कांग्रेस के अंदर टूट होगी और उसके जवाबदेह आपलोग होंगे। इसके बाद इस सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि - हमलोग तोड़ने में नहीं बल्कि जोड़ने में विश्वाश करते हैं यदि कोई अपने पास आता है तो हम उनका स्वागत करते हैं। यदि कांग्रेस के विधायक उनसे नाराज है तभी तो उनके पास से जा रहे हैं। आप खुद देख लीजिए जिस पार्टी के पास 19 विधायक हैं उस पार्टी के विधायक को एकजुट करने की कोशिश की जाती है तो महज 16 ही साथ आते हैं तो बाकी के विधायक कहां है ये तो सोचने वाली बात है न। एनडीए तोड़ने में नहीं बल्कि जोड़ने का काम करती है, बस इतना ही कह सकते हैं। 


इसके अलावा फ्लोर टेस्ट से पहले तेजस्वी के तरफ से खेला किए जाने के सवाल पर निर्दलयी विधायक ने कहा कि - हमारे पास 128 विधायकों का बहुमत है और हमें किसी की जरूरत बहुमत साबित करने के लिए नहीं है। लेकिन, यदि वो मानते हैं कि खेला होगा तो हम भी खिलाड़ी रहे हैं और अच्छी तरह से खेलना भी जानते हैं और जब जरूरत होगी और खेलेंगे भी। ऐसा तो हो नहीं सकता है कि खेल एकतरफा हो। 


मालूम हो कि. कांग्रेस ने 19 में से 16 विधायक हैदराबाद भेज दिया है, लेकिन शेष 3 विधायकों के बारे में कोई जानकारी नहीं है। बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह 16 विधायक हैदराबाद पहुंचे  हैं। उनका कहना है कि  शेष विधायक भी जल्द यहां पहुंच जाएंगे।  कांग्रेस विधायक कथित तौर पर तेलंगाना के नए मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी को ‘बधाई’ देने के लिए रविवार को हैदराबाद पहुंचे। लेकिन, राजनीतिक जानकारों का कहना है कि नीतीश कुमार ने हाल ही में मुख्यमंत्री का पदभार संभाला था।  बिहार में राजनीतिक हलचल की स्थिति बनी हुई है। तेजस्वी यादव ने भी राज्य में ‘खेला’ होने की बात कही थी। ऐसे में राज्य में फ्लोर टेस्ट से पहले जारी अनिश्चितता को देखते हुए कांग्रेस ने अपने विधायकों को सुरक्षित हैदराबाद भेज दिया है। 

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

ARYAN SHARMA

FirstBihar संवाददाता