ब्रेकिंग
विधायक बनने के बाद जमीन विवाद में घिरीं मैथिली ठाकुर, रात के अंधेरे में खुद हटवाया बुलडोजर से अतिक्रमण✦अनंत सिंह के पास अपना सिनेमा हॉल, फिर भी 37 साल से नहीं देखी फिल्म! आखिरी बार कौन-सी मूवी देखी थी मोकामा विधायक ने?✦Chhath Puja 2026 : पटना में छठ पर जाने से पहले जान लें ये रास्ते! दीघा से कलेक्ट्रेट घाट तक बदला इंतजाम, कहां मिलेगी पार्किंग?✦Bihar Crime News : मधुबनी में फरार ASI चंद्रमोहन सिंह का मिला सड़ा-गला शव, पास में सर्विस पिस्टल और दस्तावेज; परिवार ने पहचानने से किया इनकार, DNA टेस्ट से खुलेगा राज✦ Bihar News : जमुई में होमगार्ड की डेपुटेशन के लिए 6 हजार रुपये की मांग! पैसे नहीं दिए तो नौकरी से हटवाने की धमकी, दो कर्मियों से जवाब तलब✦विधायक बनने के बाद जमीन विवाद में घिरीं मैथिली ठाकुर, रात के अंधेरे में खुद हटवाया बुलडोजर से अतिक्रमण✦अनंत सिंह के पास अपना सिनेमा हॉल, फिर भी 37 साल से नहीं देखी फिल्म! आखिरी बार कौन-सी मूवी देखी थी मोकामा विधायक ने?✦Chhath Puja 2026 : पटना में छठ पर जाने से पहले जान लें ये रास्ते! दीघा से कलेक्ट्रेट घाट तक बदला इंतजाम, कहां मिलेगी पार्किंग?✦Bihar Crime News : मधुबनी में फरार ASI चंद्रमोहन सिंह का मिला सड़ा-गला शव, पास में सर्विस पिस्टल और दस्तावेज; परिवार ने पहचानने से किया इनकार, DNA टेस्ट से खुलेगा राज✦ Bihar News : जमुई में होमगार्ड की डेपुटेशन के लिए 6 हजार रुपये की मांग! पैसे नहीं दिए तो नौकरी से हटवाने की धमकी, दो कर्मियों से जवाब तलब

खास विधायक की करतूत पर नीतीश ने साधी चुप्पी, कार्रवाई का सवाल सुनते ही मीडिया से फेरा मुंह

PATNA : चलती ट्रेन में जेडीयू के विधायक गोपाल मंडल ने जो किया, आज इसकी चर्चा देशभर में है. ट्रेन में शराब के नशे में नंगई पर उतरे सत्ताधारी दल के विधायक गोपाल मंडल की कारस्तान

खास विधायक की करतूत पर नीतीश ने साधी चुप्पी, कार्रवाई का सवाल सुनते ही मीडिया से फेरा मुंह
First Bihar
6 मिनट

PATNA : चलती ट्रेन में जेडीयू के विधायक गोपाल मंडल ने जो किया, आज इसकी चर्चा देशभर में है. ट्रेन में शराब के नशे में नंगई पर उतरे सत्ताधारी दल के विधायक गोपाल मंडल की कारस्तानी पर बिहार के मुखिया नीतीश कुमार अब तक चुप हैं. लालू यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव ने गोपाल मंडल पर कार्रवाई करने की मांग की है. लेकिन पटना में जब जब मीडिया ने सीएम नीतीश से कार्रवाई पर सवाल पूछा तो मुख्यमंत्री पत्रकारों से मुंह मोड़ते हुए निकल गए.


दरअसल सीएम नीतीश शनिवार को करगिल चौक से साइंस कॉलेज तक बन रहे पटना के पहले डबल डेकर फ्लाईओवर की नींव रखने पहुंचे थे. इस दौरान मुख्यमंत्री से पत्रकारों ने उनके विधायक द्वारा चलती ट्रेन में सहयात्री के साथ की गई अमानवीय हरकत को लेकर सवाल किया. पत्रकारों का सवाल सुनते ही नीतीश दो शब्द बोले और फिर जैसे ही मीडिया ने उनसे गोपाल मंडल के ऊपर कार्रवाई को लेकर सवाल किया सीएम पीछे मुड़कर निकल गए. जाने से पहले नीतीश ने सिर्फ दो लाइन में ये कहा कि "अरे ई सब तो हो ही रहा है. जांच भी हो ही रहा है."


गौरतलब हो कि बीते दिन भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी यही किया था. जब कल नीतीश कुमार पटना सिटी के इलाके के भ्रमण पर निकले. मीडिया ने रोका तो सवालों का जवाब भी देने लगे. इसी दौरान किसी ने गोपाल मंडल पर सवाल पूछ लिया. नीतीश कुमार सीधे पलटे औऱ गाड़ी में जा बैठे. नीतीश कुमार की गाड़ी सुरक्षाकर्मियों के घेरे में थी. घेरे के बाहर से पत्रकार बार-बार गुहार लगा रहे थे-सर, गोपाल मंडल पर कुछ बोलिये. लेकिन नीतीश कुमार के कानों तक जैसे आवाज ही नहीं जा रही थी. उनकी गाड़ी फर्राटा मारती हुई निकल गयी.


गौरतलब है कि 2 सितंबर की रात पटना से दिल्ली के लिए रवाना हुई तेजस राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन में सिर्फ जांघिया औऱ गंजी पहन कर घूम रहे जेडीयू के विधायक गोपाल मंडल की तस्वीरें पूरे देश में वायरल है. लेकिन नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के जीआऱपी थाने में आज दर्ज हुई एफआईआऱ ने विधायक के नंगे घूमने के पीछे की कहानी सामने ला दी है. बिहार के ही जहानाबाद के रहने वाले प्रहलाद पासवान नाम के युवक ने दिल्ली जीआरपी में प्राथमिकी दर्ज करायी है. इस एफआईआर में विधायक गोपाल मंडल की करतूत की पूरी कहानी बतायी गयी है.



शराब के नशे में धुत्त थे विधायक
दिल्ली जीआऱपी में प्रहलाद पासवान ने जो बयान दर्ज कराया है उसके मुताबिक वे 2 सितंबर को 02309 तेजस राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन से पटना से दिल्ली जा रहे थे. उनका कोच औऱ बर्थ नंबर-22 था. उसी कोच में विधायक नीरज कुमार मंडल उर्फ गोपाल मंडल अपने तीन सहयोगियों के साथ सफर कर रहे थे. विधायकों के सहयोगियों में कुणाल सिंह, दिलीप कुमार औऱ विजय मंडल शामिल थे. उन चारों का बर्थ नंबर 13, 14, 15 और 16 था. प्राथमिकी के मुताबिक विधायक का पीएनआर नंबर 6255128378 था. शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया है कि विधायक गोपाल मंडल औऱ उनके तीन औऱ सहयोगी शराब के नशे में चूर थे. 


शिकायतकर्ता प्रहलाद पासवान ने पुलिस को बताया है कि पटना से ट्रेन रवाना होने के बाद तकरीबन 8 बजकर 26 मिनट पर जब ट्रेन बिहार के ही बिहिया स्टेशन को पार कर रही थी तो विधायक गोपाल मंडल अपनी सीट से उठे औऱ गंजी औऱ जांघिया पहने बाथरूम जाने लगे. प्रहलाद पासवान ने पुलिस को बताया है कि उन्होंने विधायक को कहा कि इस ट्रेन में महिलायें भी सफर कर रही हैं इसका ख्याल रखें. कम से कम एक तौलिया तो लपेट लें. प्राथमिकी के मुताबिक इतना सुनते ही विधायक औऱ उनके समर्थकों ने जो किया उसे देख कर पूरी बोगी के यात्री कांप उठे.


दलित युवक के साथ अमानवीयता, लूटपाट
प्रहलाद पासवान ने पुलिस को दिये आवेदन में आऱोप लगाया है कि विधायक औऱ उनके साथियों ने गुंडागर्दी की हदें पार कर दी. प्राथमिकी के मुताबिक गोपाल मंडल और उनके साथियों ने प्रहलाद पासवान की पिटाई करते हुए उसे सोने की चेन और अंगूठी छीन लिया. इसके बाद उसे जाति सूचक गालियां देकर जबरन मुंह में गंदा पानी घुसेड दिया. विधायक की गुंडागर्दी के सामने पूरी बोगी के लोग सहम गये. 


तेजस राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन के दिल्ली पहुंचने के बाद पीडित युवक प्रहलाद पासवान ने जीआऱपी थाने में जाकर अपने साथ हुए वाकये की जानकारी दी है. पुलिस ने उसका एफआईआर ले लिया है. हालांकि घटनास्थल बिहार है इसलिए कार्रवाई के लिए उसे बिहार भेजा जायेगा. 


फर्स्ट बिहार ने जब विधायक गोपाल मंडल से इस बाबत पूछताछ की उन्होंने कहा कि एफआईआर की जानकारी नहीं है. पूरी जानकारी लेने के बाद ही वे कुछ बोलेंगे. हम आपको बता दें कि विधायक गोपाल मंडल नीतीश कुमार के बेहद करीबी माने जाते हैं. ये वही विधायक हैं जिन्होंने डिप्टी सीएम को घूसखोर करार दिया था. उससे पहले उनका ऑडियो जारी हुआ था जिसमें वे सवर्ण नेताओं को गालियां दे रहे थे. गोपाल मंडल का कभी बार बालाओं के साथ डांस करते वीडियो वायरल होता है तो कभी जमीन पर कब्जा करने का मामला सामने आता है. लेकिन जेडीयू ने आज तक उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की.