ब्रेकिंग
कैसा रहेगा कल का मौसम?: 19 अगस्त को 11 जिलों में आंधी-वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट, 3 जिलों में भारी बारिश19 अगस्त को सुपौल आ रहे हैं मुख्यमंत्री, प्रशासनिक तैयारियां पूरी, डॉ. जगन्नाथ मिश्र की प्रतिमा का करेंगे अनावरणदरभंगा में ट्रैक्टर से बचने में एंबुलेंस पलटी, चालक समेत तीन गंभीर रूप से घायल, नवजात समेत 6 थे सवारपत्नी को घर लाने के लिए शराब छोड़ने की खाई कसम, फिर तनाव में उठा लिया बड़ा कदमबिहार पुलिस सिपाही भर्ती के लिए तीन परीक्षाओं के रिजल्ट जारी, 5312 पदों के लिए 27,969 अभ्यर्थी अगले चरण के लिए चयनितकैसा रहेगा कल का मौसम?: 19 अगस्त को 11 जिलों में आंधी-वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट, 3 जिलों में भारी बारिश19 अगस्त को सुपौल आ रहे हैं मुख्यमंत्री, प्रशासनिक तैयारियां पूरी, डॉ. जगन्नाथ मिश्र की प्रतिमा का करेंगे अनावरणदरभंगा में ट्रैक्टर से बचने में एंबुलेंस पलटी, चालक समेत तीन गंभीर रूप से घायल, नवजात समेत 6 थे सवारपत्नी को घर लाने के लिए शराब छोड़ने की खाई कसम, फिर तनाव में उठा लिया बड़ा कदमबिहार पुलिस सिपाही भर्ती के लिए तीन परीक्षाओं के रिजल्ट जारी, 5312 पदों के लिए 27,969 अभ्यर्थी अगले चरण के लिए चयनित

खरमास के बाद BJP खेलेगी बड़ा खेल, भूपेंद्र यादव बोले... RJD में बौखलाहट, परिवारवाद के खिलाफ टूट तय

PATNA : नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव जहां एक तरफ किसान आंदोलन के मुद्दे पर बीजेपी को घेरने की रणनीति बना रहे हैं. वहीं दूसरी तरफ से बीजेपी ने खरमास के बाद बिहार में बड़े सियासी खेल

खरमास के बाद BJP खेलेगी बड़ा खेल, भूपेंद्र यादव बोले... RJD में बौखलाहट, परिवारवाद के खिलाफ टूट तय
First Bihar
2 मिनट

PATNA : नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव जहां एक तरफ किसान आंदोलन के मुद्दे पर बीजेपी को घेरने की रणनीति बना रहे हैं. वहीं दूसरी तरफ से बीजेपी ने खरमास के बाद बिहार में बड़े सियासी खेल का संकेत दे दिया है. बिहार बीजेपी के प्रभारी भूपेंद्र यादव ने दावा किया है कि आरजेडी में परिवारवाद के खिलाफ बौखलाहट है और नेता प्रतिपक्ष को अपनी पार्टी बचाने के लिए ध्यान लगाना चाहिए.


भूपेंद्र यादव ने कहा कि बिहार में एनडीए पूरी तरह से एकजुट है और अगले 5 साल तक कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार के विकास को हम आगे बढ़ाते रहेंगे. इतना ही नहीं भूपेंद्र यादव ने यह भी कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान हमने सभी सहयोगी दलों को साथ लेकर चलने की कोशिश की लेकिन स्वार्थ के कारण जो हमारा साथ छोड़ कर चले गए, जनता ने उन्हें भी हकीकत से सामना करवा दिया. बिहार में बीजेपी और जेडीयू की सरकार को चुना और नतीजा सबके सामने है.


भूपेंद्र यादव ने कहा कि तेजस्वी यादव भले ही सीएम और डिप्टी सीएम आवास घेरने की चेतावनी दे रहे हो लेकिन हकीकत यह है कि पूरे कोरोना वायरस के दौरान खुद नेता प्रतिपक्ष गायब रहें. आरजेडी को इसके लिए जनता से माफी मांगी चाहिए. सरकार आज कुछ करना चाह रही है तो उसका विरोध किया जा रहा है. आरजेडी का स्वभाव सबको मालूम है. उन्होंने जेडीयू के नए प्रदेश अध्यक्ष को बधाई भी दी.

टैग्स