ब्रेकिंग
बूढ़ी गंडक में डूबे तीन किशोर, पांच दोस्त निकले थे नहाने, SDRF और गोताखोरों का सर्च ऑपरेशन जारीमुजफ्फरपुर में अपराधियों का तांडव: बाबा गरीबनाथ धाम जा रहे कांवरिया को मारी गोली, हालत गंभीरदिल्ली मेट्रो में हंगामा: महिला की फोटो लेने के आरोप में CISF जवान सस्पेंडUGC-NET जून 2026: अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की परीक्षा रद्द, NTA ने जारी किया नया शेड्यूल‘अभी भी कुछ लोग दिमागी नक्सली’, कांग्रेस पर BJP का पलटवार, रविशंकर प्रसाद ने चिदंबरम को घेराबूढ़ी गंडक में डूबे तीन किशोर, पांच दोस्त निकले थे नहाने, SDRF और गोताखोरों का सर्च ऑपरेशन जारीमुजफ्फरपुर में अपराधियों का तांडव: बाबा गरीबनाथ धाम जा रहे कांवरिया को मारी गोली, हालत गंभीरदिल्ली मेट्रो में हंगामा: महिला की फोटो लेने के आरोप में CISF जवान सस्पेंडUGC-NET जून 2026: अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की परीक्षा रद्द, NTA ने जारी किया नया शेड्यूल‘अभी भी कुछ लोग दिमागी नक्सली’, कांग्रेस पर BJP का पलटवार, रविशंकर प्रसाद ने चिदंबरम को घेरा

खरमास के बाद होगा योगी मंत्रिमंडल का विस्तार ! बिहार में भी NDA के साथ रहेंगे राजभर, शाह के साथ होगी रैली

PATNA : यूपी में मंत्रिमंडल विस्तार का इंतजार खत्म होने वाला है। अब यहां जल्द ही कैबिनेट का विस्तार होने वाला है। सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने खुद यह बताया कि शाह ने खरमास के

खरमास के बाद होगा योगी मंत्रिमंडल का विस्तार ! बिहार में भी NDA के साथ रहेंगे राजभर, शाह के साथ होगी रैली
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : यूपी में मंत्रिमंडल विस्तार का इंतजार खत्म होने वाला है। अब यहां जल्द ही कैबिनेट का विस्तार होने वाला है। सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने खुद यह बताया कि शाह ने खरमास के बाद मंत्रिमंडल विस्तार की बात कही है। इतना ही नहीं उन्होंने यह भी दावा किया है कि हम न सिर्फ यूपी बल्कि  बिहार में भी एनडीए का हिस्सा होंगे। अमित शाह और नड्डा राजभर के साथ बिहार में दो बड़ी रैलियां करेंगे। 


दरअसल, यूपी में विधानमंडल के शीतकालीन सत्र के बाद से ही प्रदेश मंत्रिमंडल विस्तार की रूपरेखा तय होगी। यहां मंत्री कौन बनेगा इन नामों पर कमोवेश सहमति बन चुकी है। अब इस विस्तार में ओम प्रकाश राजभर का मंत्री बनना लगभग तय है। इसके अलावा दारा सिंह चौहान और एक-दो और चेहरे भी मंत्रिमंडल का हिस्सा बन सकते हैं।


वहीं, राजभर ने दावा किया है कि 14 जनवरी यानि खरमास के बाद मंत्रिमंडल विस्तार होगा। मुलाकात में राजभर और अमित शाह के बीच उत्तर प्रदेश और बिहार की वर्तमान राजनीतिक परिस्थिति, लोकसभा चुनाव की तैयारियों सहित भर/राजभर जाति को अनुसूचित जनजाति में शामिल किए जाने के लिए प्रस्ताव पर चर्चा हुई। इसके अलावा वंचित शोषित वर्गों के हितों से जुड़े अहम विषयों पर सकारात्मक बातचीत हुई।


मालूम हो कि, इससे पहले  शाह से दिल्ली में मुलाकात से पहले सुभासपा प्रमुख ओपी राजभर ने 22 दिसंबर शुक्रवार को सीएम योगी से मुलाकात थी। इस दौरान ओपी राजभर के बेटे और पार्टी के महासचिव अरविंद राजभर भी उनके साथ थे। राजभर ने सीएम योगी से मंत्रिमंडल विस्तार के साथ ही कई मुद्दों पर चर्चा की थी। मुलाकात के राजभर सोशल मीडिया पर पोस्ट भी किया था। ओपी राजभर योगी की पहली सरकार में कैबिनेट मंत्री थे। सीधे सीएम योगी से टकराव के बाद उन्हें मंत्री पद से बर्खास्त कर दिया गया था।