ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

Bihar Crime : सुबह -सुबह बदमाशों ने पति के सामने पत्नी की गोली मारकर हत्या, तीन दिन पहले बदमाशों ने की थी रेकी

KHAGARIA : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर आए दिन कहीं न कहीं से हत्या, लूट, छिनतई की खबरें निकल कर सामने आती है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला खगड़िय

Bihar Crime : सुबह -सुबह बदमाशों ने पति के सामने पत्नी की गोली मारकर हत्या, तीन दिन पहले बदमाशों ने की थी रेकी
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

KHAGARIA : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर आए दिन कहीं न कहीं से हत्या, लूट, छिनतई की खबरें निकल कर सामने आती है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला खगड़िया से सामने आया है। जहां एक पति के सामने उसकी पत्नी की हत्या कर दी गई है। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल कायम हो गया है। 


जानकारी के अनुसार, खगड़िया के बेलदौर थाना इलाके के सिकेंद्रपुर गांव में आज सुबह सुबह बेखौफ बदमाशों ने पति के सामने उसकी पत्नी की हत्या कर दी है। बदमाशों ने निशा कुमारी को सीने में एक गोली मारी।जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई।घटना तब हुई जब निशा कुमारी अपने पति के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम देखकर अपने घर लौट रही थी।


वहीं,इसी दौरान बदमाशों ने पीछे से महिला को गोली मारकर चलते बना। जमीन विवाद में घटना होने की आशंका जाहिर की जा रही है।इधर मृतिका के पति का कहना है कि अज्ञात बदमाशों ने तीन दिन पहले भी उनका पीछा किया था। जिसकी शिकायत उसने स्थानीय पुलिस से की थी।लेकिन पुलिस के द्वारा सिर्फ आश्वाशन मिला, कोई कार्रवाई नहीं हुई।


इधर, आशंका है कि जमीन विवाद में घटना हुई हो।क्योंकि महेशखूंट में उनका जमीन विवाद चल रहा है।हालांकि बेलदौर थानाध्यक्ष परशुराम सिंह ने कहा कि एक महिला की हत्या हुई है।पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। जल्द ही इस मामले का सच सभी लोगों के सामने आ जाएगा।