ब्रेकिंग
Bettiah Robbery : जाते-जाते बोल गए- 'हम फिर आएंगे, यह तो फिल्म है...' दिनदहाड़े 8 बदमाशों ने लूट लिया 40 करोड़ का सोना-हीरा, बिहार की सबसे बड़ी डकैती से दहला बेतिया...✦बेतिया में सेनको गोल्ड शोरूम से 30-40 करोड़ के गहने लूटे! 8 हथियारबंद अपराधियों ने दिनदहाड़े मचाया तांडव✦झारखंड के NTPC प्लांट में बड़ा हादसा: कन्वेयर बेल्ट टूटने से 3 मजदूरों की मौत, 2 घायल✦Bihar News : परिवहन विभाग ने ‘प्रवर्तन निरीक्षक’ को सेवा से किया बर्खास्त, जांच आयुक्त ने सभी आरोपों को पाया प्रमाणित…कमिश्नर ने जारी किया आदेश ✦बिहार के सभी जिलों का दौरा करेंगे CM सम्राट चौधरी, अधिकारियों के साथ आम जनता से भी करेंगे सीधा संवाद✦Bettiah Robbery : जाते-जाते बोल गए- 'हम फिर आएंगे, यह तो फिल्म है...' दिनदहाड़े 8 बदमाशों ने लूट लिया 40 करोड़ का सोना-हीरा, बिहार की सबसे बड़ी डकैती से दहला बेतिया...✦बेतिया में सेनको गोल्ड शोरूम से 30-40 करोड़ के गहने लूटे! 8 हथियारबंद अपराधियों ने दिनदहाड़े मचाया तांडव✦झारखंड के NTPC प्लांट में बड़ा हादसा: कन्वेयर बेल्ट टूटने से 3 मजदूरों की मौत, 2 घायल✦Bihar News : परिवहन विभाग ने ‘प्रवर्तन निरीक्षक’ को सेवा से किया बर्खास्त, जांच आयुक्त ने सभी आरोपों को पाया प्रमाणित…कमिश्नर ने जारी किया आदेश ✦बिहार के सभी जिलों का दौरा करेंगे CM सम्राट चौधरी, अधिकारियों के साथ आम जनता से भी करेंगे सीधा संवाद

नीतीश कुमार के मंच पर पहुंचे RJD MLA, CM की तारीफ

DARBHANGA: बिहार में विधानसभा चुनाव आते ही नेताओं के रंग बदलने लगे हैं. आज दरभंगा में सीएम नीतीश कुमार के मंच पर केवटी के आरजेडी विधायक फराज फातमी पहुंचे और सीएम का स्वागत किया और

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

DARBHANGA: बिहार में विधानसभा चुनाव आते ही नेताओं के रंग बदलने लगे हैं. आज दरभंगा में सीएम नीतीश कुमार के मंच पर केवटी के आरजेडी विधायक फराज फातमी पहुंचे और सीएम का स्वागत किया और जमकर तारीफ की. 

 नीतीश के पास बैठे आरजेडी के विधायक

मंच पर विधायक नीतीश कुमार के पीछे बैठे रहे और बीच-बीच में उनसे बातचीत करते रहे हैं. आज नीतीश कुमार दरभंगा में अल्पसंख्यक समुदाय के लिए कई योजना के साथ 79 करोड़ रुपए की लागत से अलग अलग छात्र छात्राओं के स्कूल और हॉस्टल निर्माण का शिलान्यास करने पहुंचे थे. बताया जा रहा है कि इस विधायक का विधानसभा चुनाव में आरजेडी की ओर से कोई टिकट मिलने का चांस नहीं हैं. इसलिए यह पहले से ही टिकट की व्यवस्था में लग गए हैं.

उससे पहले भी दिखा चुके हैं नीतीश प्रेम

19 जनवरी को मानव श्रृंखला में भी विधायक फराज फातमी शामिल हुए थे. भाग लेकर राजद के विरोध को नकार दिया था और कहा था कि विधानसभा सत्र के दौरान ही सारे दलों ने इस मानव श्रृंखला का समर्थन किया था और मैं भी पूरे भारत में इसका संदेश देना चाहता हूं. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

PRASHANT KUMAR

FirstBihar संवाददाता