ब्रेकिंग
'IG राणा ने हाथ ऐंठा, SHO ने किया अभद्र व्यवहार', सदन में फूटा RJD MLC का गुस्सा; सभापति बोले- सरकार संज्ञान लेगीSnapchat पर हुआ प्यार, नेपाल में नौकरी का झांसा... फिर नाबालिग को लेकर हुआ फरार; सीमा पर AHTU-SSB ने दबोचाबिहार में दर्दनाक सड़क हादसा: मां को गंगा स्नान कराने जा रहे अमीन की हाइवा की टक्कर से मौत, मां की हालत गंभीरबिहार में बेखौफ चोरों का बड़ा कारनामा: मेन रोड से SBI का ATM उखाड़ ले गए बदमाश, लाखों रुपये निकालकर सुनसान सराय में फेंकी मशीनBihar CAG Report : बिहार में गजब का खेला! जहां न सड़क थी, न नदी… वहां बना दिए करोड़ों के पुल'IG राणा ने हाथ ऐंठा, SHO ने किया अभद्र व्यवहार', सदन में फूटा RJD MLC का गुस्सा; सभापति बोले- सरकार संज्ञान लेगीSnapchat पर हुआ प्यार, नेपाल में नौकरी का झांसा... फिर नाबालिग को लेकर हुआ फरार; सीमा पर AHTU-SSB ने दबोचाबिहार में दर्दनाक सड़क हादसा: मां को गंगा स्नान कराने जा रहे अमीन की हाइवा की टक्कर से मौत, मां की हालत गंभीरबिहार में बेखौफ चोरों का बड़ा कारनामा: मेन रोड से SBI का ATM उखाड़ ले गए बदमाश, लाखों रुपये निकालकर सुनसान सराय में फेंकी मशीनBihar CAG Report : बिहार में गजब का खेला! जहां न सड़क थी, न नदी… वहां बना दिए करोड़ों के पुल

केंद्रीय विद्यालय के बच्चों को पढ़ाने पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, कहा-अपने बर्थडे पर पेड़ जरूर लगाए

DELHI: राष्ट्रपति पद के दो साल पूरे होने के मौके पर राष्ट्रपति भवन में मौजद डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय विद्यालय में आज सुबह-सुबह राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंची। जहां आज वो

केंद्रीय विद्यालय के बच्चों को पढ़ाने पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, कहा-अपने बर्थडे पर पेड़ जरूर लगाए
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DELHI: राष्ट्रपति पद के दो साल पूरे होने के मौके पर राष्ट्रपति भवन में मौजद डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय विद्यालय में आज सुबह-सुबह राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंची। जहां आज वो शिक्षक की भूमिका में नजर आईं। केंद्रीय विद्यालय के नौवीं कक्षा के छात्रों को पढाती दिखीं। बच्चे भी अपने सामने राष्ट्रपति को देख काफी खुश थे। उनके सभी सवालों का जवाब बच्चों ने दिया। 


राष्ट्रपति ने कहा कि बहुत दिन से बच्चों से मिलना चाहती थी और बात करना चाहती थी। उन्होंने बच्चों का हाल चाल पूछा और कहा कि आपको कौन सी विषय पसंद है और आप क्या बनना चाहते हैं? तब बच्चों ने भी उनके सवाल का जवाब दिया। राष्ट्रपति ने बच्चों से फिर पूछा कि ग्लोबल बार्मिंग को रोकने के क्या करना चाहिए? इस सवाल का भी बच्चों ने जवाब दिया जिसे सुनकर राष्ट्रपति ने कहा कि आप लोगों ने सवालों का बहुत अच्छा जवाब दिया है। 


इस दौरान उन्होंने बच्चों से क्लाइमेट चेंज और ग्लोबल वार्मिंग जैसे पर्यावरण के मुद्दों पर बातचीत की। उन्होंने कहा कि हमें पढ़ाया गया है कि छह मौसम होते हैं लेकिन हमें फील सिर्फ तीन मौसम ही होते हैं। इसमें भी गर्मी का मौसम ज्यादा दिनों तक हम फील करते हैं। ग्लोबल वार्मिंग के कारण ऐसा होता है।  इसका असर सिर्फ मनुष्यों पर नहीं होता है बल्कि जानवर भी ग्लोबल वार्मिंग से प्रभावित होते हैं। उन्होंने बच्चों से अपने-अपने जन्मदिन पर एक पेड़ लगाने को कहा। राष्ट्रपति ने केंद्रीय विद्यालय के बच्चों से कहा कि जिस तरह से आप अपने बर्थडे पर केक काटते हैं उसी तरह पेड़ भी लगाये। बच्चों ने भी कहा कि हम अपने जन्मदिन पर जरूर पेड़ लगाएंगे। 

टैग्स