ब्रेकिंग
सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, मीसा भारती के आवास पहुंचकर जाना स्वास्थ्य का हाल✦‘रश्मिरथी’ की पंक्तियों से तेजस्वी का NDA सरकार पर सियासी वार, याद दिलाया 1.20 लाख नियुक्ति पत्र का रिकॉर्ड✦ Bihar Politics : बिहार विधान परिषद पहुंचे सभापति, 2 निर्दलीय MLC की बढ़ेंगी मुश्किलें! सबूत लेकर विपक्ष करेगा शिकायत✦Bihar Job Vacancy 2026 : बिहार में 575 पदों पर होगी बहाली, तीन साल की नौकरी और मोटी सैलरी; जानिए योग्यता और आवेदन प्रक्रिया✦CCTV फुटेज देने से किया इनकार तो टूटा दबंगों का कहर, दुकान में पेट्रोल डालकर लगा दी आग; 35 लाख की संपत्ति स्वाहा✦सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, मीसा भारती के आवास पहुंचकर जाना स्वास्थ्य का हाल✦‘रश्मिरथी’ की पंक्तियों से तेजस्वी का NDA सरकार पर सियासी वार, याद दिलाया 1.20 लाख नियुक्ति पत्र का रिकॉर्ड✦ Bihar Politics : बिहार विधान परिषद पहुंचे सभापति, 2 निर्दलीय MLC की बढ़ेंगी मुश्किलें! सबूत लेकर विपक्ष करेगा शिकायत✦Bihar Job Vacancy 2026 : बिहार में 575 पदों पर होगी बहाली, तीन साल की नौकरी और मोटी सैलरी; जानिए योग्यता और आवेदन प्रक्रिया✦CCTV फुटेज देने से किया इनकार तो टूटा दबंगों का कहर, दुकान में पेट्रोल डालकर लगा दी आग; 35 लाख की संपत्ति स्वाहा

केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस बाल–बाल बचे, काफिले के सामने आया शराबी

HAJIPUR : अपने भतीजे चिराग पासवान से अलग होने के वक्त पशुपति कुमार पारस में नीतीश कुमार की खूब तारीफ की थी। नीतीश के काम के मुरीद रहे केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस बीती रात हाद

केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस बाल–बाल बचे, काफिले के सामने आया शराबी
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

HAJIPUR : अपने भतीजे चिराग पासवान से अलग होने के वक्त पशुपति कुमार पारस में नीतीश कुमार की खूब तारीफ की थी। नीतीश के काम के मुरीद रहे केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस बीती रात हादसे का शिकार होते होते रह गए। 


दरअसल शराबबंदी वाले बिहार में एक शराबी केंद्रीय मंत्री के काफिले के सामने आ गया। इस दौरान काफिले में शामिल एक गाड़ी सड़क के नीचे उतर गई और बाकी गाड़ियों को भी झटका लगा। यह पूरी घटना बीती रात महनार से पटना लौटने के दौरान हुई।


इस घटना के बाद महनार पटना सड़क पर काफी देर तक अफरातफरी की स्थिति रही। काफिले के दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण जाम की स्थिति बन गई। केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस एक श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल होने के बाद पटना वापस लौट रहे थे। काफिले में शामिल लोगों के मुताबिक अचानक से एक शराबी गाड़ियों के सामने आ गया, जिसे बचाने के चक्कर में काफिले की एक गाड़ी सड़क से उतर गई। तेज ब्रेक लगने के कारण पीछे की गाड़ियों को भी ब्रेक लगाना पड़ा और इस वजह से सभी को झटका लगा। कोई भी बड़ी अनहोनी हो सकती थी।