ब्रेकिंग
मोतिहारी में CBI की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ धराए डाक अधीक्षक, दफ्तर में छापेमारी से हड़कंप✦छठ से पहले बेगूसराय में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 100 लीटर चुलाई शराब और 200 किलो जावा महुआ बरामद, 4 भट्ठियां भी ध्वस्त✦पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की तबीयत बिगड़ी, अचानक बेहोश होकर गिरे; दिल्ली AIIMS में भर्ती✦भागलपुर: काली पूजा के सांस्कृतिक कार्यक्रम में अश्लील डांस का वीडियो वायरल, मंच पर बैठे दिखे सबौर प्रमुख अभय कुमार✦सीएम सम्राट चौधरी से लेकर अनंत सिंह तक.. सियासत के दिग्गजों से क्यों मिल रहीं अक्षरा सिंह? सामने आई बड़ी वजह✦मोतिहारी में CBI की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ धराए डाक अधीक्षक, दफ्तर में छापेमारी से हड़कंप✦छठ से पहले बेगूसराय में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 100 लीटर चुलाई शराब और 200 किलो जावा महुआ बरामद, 4 भट्ठियां भी ध्वस्त✦पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की तबीयत बिगड़ी, अचानक बेहोश होकर गिरे; दिल्ली AIIMS में भर्ती✦भागलपुर: काली पूजा के सांस्कृतिक कार्यक्रम में अश्लील डांस का वीडियो वायरल, मंच पर बैठे दिखे सबौर प्रमुख अभय कुमार✦सीएम सम्राट चौधरी से लेकर अनंत सिंह तक.. सियासत के दिग्गजों से क्यों मिल रहीं अक्षरा सिंह? सामने आई बड़ी वजह

केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने छोड़ा बंगला, 7 स्टैंड रोड आवास से जाने लगा सामान

PATNA: केंद्रीय मंत्री और जेडीयू के वरिष्ठ नेता आरसीपी सिंह ने पटना का सरकारी आवास छोड़ दिया है. आरसीपी सिंह पटना के जिस 7 स्टैंड रोड में रह रहे थे उसे खाली करने का कवायद शुरू हो ग

केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने छोड़ा बंगला, 7 स्टैंड रोड आवास से जाने लगा सामान
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: केंद्रीय मंत्री और जेडीयू के वरिष्ठ नेता आरसीपी सिंह ने पटना का सरकारी आवास छोड़ दिया है. आरसीपी सिंह पटना के जिस 7 स्टैंड रोड में रह रहे थे उसे खाली करने का कवायद शुरू हो गई है. इस सरकारी बंगले से आरसीपी सिंह का सामान जाने लगा है. यह बंगला जेडीयू के विधान पार्षद संजय गांधी के नाम पर आवंटित था जिसे रद्द करते हुए सरकार ने पिछले दिनों 7 स्टैंड रोड स्थित आवास को राज्य के मुख्य सचिव के नाम से आवंटित कर दिया गया था. इसके साथ ही यह तय हो गया था कि आरसीपी सिंह को पटना का बंगला खाली करना पड़ेगा.


दरअसल, राज्यसभा से पत्ता साफ होने बाद से आरसीपी सिंह को साइडलाइन करने की पार्टी में मुहिम चलाई जा रही है. उनके करीबी नेताओं को नेतृत्व ने अपने साथ जोड़कर आरसीपी सिंह को अलग-थलग कर दिया गया. पिछले दिनों आरसीपी सिंह के पटना स्थित सात स्टैंड रोड वाले बंगले को भी छीन लिया था.


पटना में स्टैंड रोड पर आरसीपी सिंह सात नंबर बंगले में रहते थे हालांकि यह बंगला उनके नाम पर आवंटित नहीं था. यह बंगला जेडीयू के विधान पार्षद संजय गांधी के नाम पर आवंटित था, जिसे सरकार ने राज्य के मुख्य सचिव के नाम से आवंटित कर दिया था और आज अंततः आरसीपी सिंह को 7 स्टैंड रोड बंगला खाली करना पड़ा.