ब्रेकिंग
भवन निर्माण के इस 'अधीक्षण अभियंता' ने पत्नी के नाम पर अर्जित करोड़ों की संपत्ति छुपा लिया ! मुख्य सचिव का स्पष्ट आदेश- ऐसे अफसरों के खिलाफ ''प्रिवेंसन ऑफ करप्शन एक्ट के तहत क्रिमिनल केस करें''✦तमिलनाडु की जेल से 17 कैदी फरार होने पर CM विजय का बड़ा एक्शन, डिप्टी जेल सुपरिटेंडेंट बर्खास्त, 17 कर्मचारी सस्पेंड✦मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में सीनियर-जूनियर के बीच जमकर मारपीट, पटाखा फोड़ने को लेकर हुआ विवाद, पुलिस ने संभाला मोर्चा✦बिहार के दो नए एयरपोर्ट बदलेंगे हवाई सफर की तस्वीर, बड़े विमानों की मरम्मत से पायलट ट्रेनिंग तक की होगी सुविधा✦बीमार मां के पास बैठकर अर्जुन मुंडा ने बजाई बांसुरी, वीडियो देखकर भावुक हुए लोग✦भवन निर्माण के इस 'अधीक्षण अभियंता' ने पत्नी के नाम पर अर्जित करोड़ों की संपत्ति छुपा लिया ! मुख्य सचिव का स्पष्ट आदेश- ऐसे अफसरों के खिलाफ ''प्रिवेंसन ऑफ करप्शन एक्ट के तहत क्रिमिनल केस करें''✦तमिलनाडु की जेल से 17 कैदी फरार होने पर CM विजय का बड़ा एक्शन, डिप्टी जेल सुपरिटेंडेंट बर्खास्त, 17 कर्मचारी सस्पेंड✦मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में सीनियर-जूनियर के बीच जमकर मारपीट, पटाखा फोड़ने को लेकर हुआ विवाद, पुलिस ने संभाला मोर्चा✦बिहार के दो नए एयरपोर्ट बदलेंगे हवाई सफर की तस्वीर, बड़े विमानों की मरम्मत से पायलट ट्रेनिंग तक की होगी सुविधा✦बीमार मां के पास बैठकर अर्जुन मुंडा ने बजाई बांसुरी, वीडियो देखकर भावुक हुए लोग

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह समेत 23 लोगों को बड़ी राहत, कोर्ट ने इस मामले में किया बरी

MUZAFFARPUR: केंद्रीय मंत्री और बीजेपी सांसद गिरिराज सिंह समेत 23 लोगों को कोर्ट ने बड़ी राहत देते हुए एक मामले में बरी कर दिया। पेट्रोल-डीजल की दरों में वृद्धि के खिलाफ गिरिराज सि

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह समेत 23 लोगों को बड़ी राहत, कोर्ट ने इस मामले में किया बरी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MUZAFFARPUR: केंद्रीय मंत्री और बीजेपी सांसद गिरिराज सिंह समेत 23 लोगों को कोर्ट ने बड़ी राहत देते हुए एक मामले में बरी कर दिया। पेट्रोल-डीजल की दरों में वृद्धि के खिलाफ गिरिराज सिंह के नेतृत्व में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने द्वारा ट्रेन रोको अभियान चलाया गया था। इस मामले में गिरिराज सिंह समेत 23 लोगों के खिलाफ नामजद केस दर्ज कराया गया था। इस मामले में मुजफ्फरपुर की एमपी एमएलए कोर्ट ने सभी को राहत देते हुए बरी कर दिया।


जानकारी के मुताबिक, साल 2014 में बढ़ते पेट्रोल-डीजल के दाम को लेकर बीजेपी नेताओं द्वारा ट्रेन रोको अभियान चलाया गया था। इस मामले में मुजफ्फरपुर के तत्कालीन रेल थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने गिरिराज सिंह और सुरेश शर्मा समेत कुल 23 लोगों को नामजद करते हुए केस दर्ज किया था। मामले में 23 लोगों को आरोपित किया गया था। जिसमें मुख्य रूप से केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के अलावा राज्य के पूर्व मंत्री सुरेश कुमार शर्मा, रामसूरत राय, वैशाली सांसद वीणा देवी, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह को आरोपी बनाया गया था।


इसके साथ ही अंजू रानी, देवांशु किशोर, कमलेश्वर प्रसाद उर्फ केपी पप्पू, आशीष साहू, विनोद कुमार कुशवाहा, देवीलाल, शशिकुमार सिंह, रितेंद्र कुमार उर्फ रितेंद्र प्रकाश शर्मा, दिनेश कुमार उर्फ दिनेश कुमार पुष्पम, धीरेंद्र प्रसाद सिंह उर्फ धीरेंद्र कुमार सिंह, मनीष कुमार अविनाश सुमन कुमार उर्फ सुमन कुमार सिन्हा, रघुनंदन प्रसाद सिंह, मदन चौधरी, रामबाबू राय, गीता देवी और वंदना के खिलाफ भी मामला दर्ज हुआ था। शनिवार को विशेष एमपी एमएलए कोर्ट में सजा के बिंदु पर सुनवाई हुई। इस दौरान सभी 23 आरोपित कोर्ट में मौजूद रहे। कोर्ट ने साक्ष्यों के अभाव में राहत देते हुए सभी को बरी कर दिया। 

टैग्स
रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता