ब्रेकिंग
Bihar News : बिहार में दिवाली पर चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा, आग लगने पर 2-5 मिनट में पहुंचेगी दमकल; ये नंबर आएंगे काम✦जमुई में टेलीग्राम के 'साइबर जिहाद मूवमेंट' ग्रुप से जुड़े दो नाबालिग पकड़े गए, विदेशी हैंडलर से संपर्क का आरोप✦मुंगेर में 11 लाख 11 हजार 111 दीपों से जगमगाया कल्याणपुर, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेश और देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, बोले..इसे आपसी सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं✦नशेड़ी को अगवा कर करोड़ों की जमीन लिखवाने का आरोप, थाने पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण, मां ने लगाई न्याय की गुहार ✦Bihar News : बिहार में दिवाली पर चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा, आग लगने पर 2-5 मिनट में पहुंचेगी दमकल; ये नंबर आएंगे काम✦जमुई में टेलीग्राम के 'साइबर जिहाद मूवमेंट' ग्रुप से जुड़े दो नाबालिग पकड़े गए, विदेशी हैंडलर से संपर्क का आरोप✦मुंगेर में 11 लाख 11 हजार 111 दीपों से जगमगाया कल्याणपुर, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेश और देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, बोले..इसे आपसी सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं✦नशेड़ी को अगवा कर करोड़ों की जमीन लिखवाने का आरोप, थाने पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण, मां ने लगाई न्याय की गुहार

केंद्रीय गृह मंत्री पर जेडीयू का बड़ा आरोप, बिहार को बदनाम कर रहे हैं अमित शाह

PATNA: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज नवादा के हिसुआ में एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान सासाराम और नालंदा हिंसा को लेकर वे नीतीश सरकार पर जमकर बरसे। कहा कि बिहार में फ

केंद्रीय गृह मंत्री पर जेडीयू का बड़ा आरोप, बिहार को बदनाम कर रहे हैं अमित शाह
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

PATNA: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज नवादा के हिसुआ में एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान सासाराम और नालंदा हिंसा को लेकर वे नीतीश सरकार पर जमकर बरसे। कहा कि बिहार में फिर से जंगलराज लौट आया है। नीतीश कुमार से राज्य संभल नहीं रहा है। वही अमित शाह के इस बयान पर जेडीयू ने पलटवार किया है। पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जेडीयू ने अमित शाह का पोल खोला। कहा कि अमित शाह बिहार की छवि को बदनाम कर रहे हैं। 


अमित शाह ने नवादा में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा था कि हिंसा के कारण सासाराम में लोग मारे जा रहे हैं। अमित शाह के इस बयान को लेकर जेडीयू ने केंद्रीय गृह मंत्री से यह सवाल किया है कि वे बताएं कि सासाराम में कौन मारा गया है? इस तरह का गलत बयानबाजी देश के गृह मंत्री को शोभा नहीं देता। अमित शाह झूठ बोल रहे हैं कि सासाराम में हिंसा की घटना में कोई मारा गया है। ये लोग लाश पर भी राजनीति करते हैं। 


वही बिहार की वर्तमान हालात को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ अर्लेकर से फोन पर बातचीत की। इसे लेकर जेडीयू ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राज्य के मुख्यमंत्री को दरकिनार कर राज्यपाल से बात की। जेडीयू ने अमित शाह से सवाल किया कि आपने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से बात करना उचित क्यों नहीं समझा? पश्चिम बंगाल में भी आपने यही काम किया था। बिना मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से बात किये ही राज्यपाल से बातचीत की। पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से बात कर स्थिति से अवगत होना चाहिए था। लेकिन अमित शाह ने मुख्यमंत्री से बात करना मुनासिब नहीं समझा। 


जेडीयू ने कहा कि नवादा में जनसभा को संबोधित करने के दौरान अमित शाह ने सीपी सिंह तक को नमन नहीं किया और ना ही श्री बाबू का ही नाम लिया। उनके जन्म स्थान पर जाकर भी नमन नहीं किया। जेडीयू ने श्री बाबू को भारत रत्न दिए जाने की मांग की। कहा कि यदि यह सम्मान नहीं दिया जाता है तो 2024 में जनता वोट के माध्यम से बीजेपी को सबक़ सिखाएंगी। जब मोदी और शाह का देश की राजनीति ने जन्म नहीं हुआ था तब से नीतीश कुमार विकास का काम कर रहें हैं। जेडीयू के लोग ईडी, सीबीआई और आईटी से डरने वाले लोग नहीं हैं। 


जेडीयू ने कहा कि राजौली में ताप घर बनने वाली योजना को पीएम के कार्यालय ने बनने से मना कर दिया था। राजौली में परमाणु संयंत्र चालू करने की बात अमित शाह ने झूठ कहा। ग्राम खादी और चरखा कि योजना में कई गड़बड़ियां हुई है। केंद्रीय मंत्री के कहने पर इस योजना का शुभारंभ हुआ था। गिरिराज सिंह इसके मंत्री थे। पीएम मोदी ने इस प्रोजेक्ट का झूठा मार्केटिंग किया। पीएम मन की बात में इस प्रोजेक्ट को लेकर झूठ बोले थे। मन की बात में पीएम मोदी सबको ठगने का काम करते हैं।