ब्रेकिंग
बांका में डबल मर्डर: बाइक सवार दो युवकों की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या, घटनास्थल से 10 से अधिक खोखे बरामदबांकीपुर उपचुनाव में 6000 वोट भी नहीं मिलेगा: प्रशांत किशोर पर कांग्रेस ने कसा तंजबांकीपुर उपचुनाव में उम्मीदवार उतारेगी RLJP, प्रिंस पासवान का ऐलानदुबई से मुंबई पहुंची महिला के पास 4 KG सोना बरामद, पैंट में छिपाए थे 6 करोड़ के गोल्ड बार, DRI ने किया गिरफ्तारसिपाही बहाली परीक्षा पेपर लीक मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, दो सिपाही व गैंग के अन्य सदस्य गिरफ्तारबांका में डबल मर्डर: बाइक सवार दो युवकों की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या, घटनास्थल से 10 से अधिक खोखे बरामदबांकीपुर उपचुनाव में 6000 वोट भी नहीं मिलेगा: प्रशांत किशोर पर कांग्रेस ने कसा तंजबांकीपुर उपचुनाव में उम्मीदवार उतारेगी RLJP, प्रिंस पासवान का ऐलानदुबई से मुंबई पहुंची महिला के पास 4 KG सोना बरामद, पैंट में छिपाए थे 6 करोड़ के गोल्ड बार, DRI ने किया गिरफ्तारसिपाही बहाली परीक्षा पेपर लीक मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, दो सिपाही व गैंग के अन्य सदस्य गिरफ्तार

केंद्रीय कैबिनेट विस्तार पर JDU सांसद ललन सिंह बोले.. यह PM मोदी का विशेषाधिकार, CM नीतीश इलाज के लिए दिल्ली जा रहे

PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दिल्ली दौरे को लेकर बिहार में सियासी सरगर्मी बढ़ी हुई है. केंद्रीय मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर लगातार यह चर्चा हो रही है कि जनता दल यूनाइटेड

केंद्रीय कैबिनेट विस्तार पर JDU सांसद ललन सिंह बोले.. यह PM मोदी का विशेषाधिकार, CM नीतीश इलाज के लिए दिल्ली जा रहे
First Bihar
2 मिनट

PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दिल्ली दौरे को लेकर बिहार में सियासी सरगर्मी बढ़ी हुई है. केंद्रीय मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर लगातार यह चर्चा हो रही है कि जनता दल यूनाइटेड से कई चेहरों को केंद्रीय कैबिनेट में जगह मिल सकती है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दिल्ली जाने वाले हैं लेकिन सीएम के दौरे को लेकर जेडीयू के वरिष्ठ नेता और लोकसभा सांसद ललन सिंह का ताजा बयान सामने आया है.


जेडीयू सांसद ललन सिंह ने कहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की दिल्ली यात्रा बेहद निजी है और वह अपने इलाज के सिलसिले में दिल्ली जा रहे हैं. ललन सिंह ने यह तो नहीं बताया है कि नीतीश कुमार को आखिर कौन सी परेशानी है. लेकिन उन्होंने इतना जरूर कहा है कि डॉक्टरों से सलाह लेने के लिए मुख्यमंत्री दिल्ली दौरे पर जा रहे हैं.


जेडीयू सांसद ने आगे कहा है कि केंद्रीय कैबिनेट विस्तार को लेकर अटकलों का दौर चल रहा है. वह वाकई हैरत भरा है. केंद्रीय कैबिनेट का विस्तार कब होगा और इसमें कौन लोग शामिल होंगे, यह प्रधानमंत्री का विशेषाधिकार होता है. ऐसे में प्रधानमंत्री के अधिकार के ऊपर कोई टिप्पणी या अकल लगाना ठीक नहीं है.


केंद्रीय मंत्रिमंडल में खुद के शामिल होने की अटकलों पर लोकसभा सांसद ललन सिंह ने कहा कि उन्हें नहीं मालूम कि आगे क्या होने वाला है और वह इस पर कोई टिप्पणी भी नहीं करना चाहते.  ललन सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री के विशेषाधिकार पर कोई बात कहना ठीक नहीं होगा.

टैग्स