ब्रेकिंग
एक घंटे की बारिश ने खोली DMCH की व्यवस्था की पोल, मेडिसिन से लेकर बच्चा वार्ड तक पहुंचा पानी, मरीज परेशानएक दिन, दो हादसे और तीन मौतें! बेगूसराय में बाढ़ के पानी ने उजाड़ दिए तीन परिवार, 5 साल की मासूम भी नहीं बचीदरभंगा के BDO आनंद कुमार विभूति के 5 ठिकानों पर EOU की छापेमारी, 70 लाख के मकान और 16 प्लॉट के दस्तावेज मिलेछपरा सदर अस्पताल में एक बेड पर दो मरीज, फर्श पर इलाज, बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था की मांग को लेकर हंगामा, प्रबंधक की शिकायत पर पहुंची पुलिसBihar News: EOU के नाम पर धमकाने में फंस गए पटना के ठेकेदार, अधीक्षण अभियंता की शिकायत पर असली ईओयू ने किया गिरफ्तार...एक घंटे की बारिश ने खोली DMCH की व्यवस्था की पोल, मेडिसिन से लेकर बच्चा वार्ड तक पहुंचा पानी, मरीज परेशानएक दिन, दो हादसे और तीन मौतें! बेगूसराय में बाढ़ के पानी ने उजाड़ दिए तीन परिवार, 5 साल की मासूम भी नहीं बचीदरभंगा के BDO आनंद कुमार विभूति के 5 ठिकानों पर EOU की छापेमारी, 70 लाख के मकान और 16 प्लॉट के दस्तावेज मिलेछपरा सदर अस्पताल में एक बेड पर दो मरीज, फर्श पर इलाज, बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था की मांग को लेकर हंगामा, प्रबंधक की शिकायत पर पहुंची पुलिसBihar News: EOU के नाम पर धमकाने में फंस गए पटना के ठेकेदार, अधीक्षण अभियंता की शिकायत पर असली ईओयू ने किया गिरफ्तार...

‘केजरीवाल ने इस्तीफा नहीं देकर मुख्यमंत्री पद को अपमानित किया’ सुशील मोदी का हमला

PATNA: बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने कहा कि भ्रष्टाचार के विरुद्ध वर्ष 2011 में जो आंदोलन शुरू हुआ था, उससे निकली आम आदमी पार्टी 11 साल के दौरान खुद भ्रष्टाचार में

‘केजरीवाल ने इस्तीफा नहीं देकर मुख्यमंत्री पद को अपमानित किया’ सुशील मोदी का हमला
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने कहा कि भ्रष्टाचार के विरुद्ध वर्ष 2011 में जो आंदोलन शुरू हुआ था, उससे निकली आम आदमी पार्टी 11 साल के दौरान खुद भ्रष्टाचार में ही डूब गई और पार्टी के मुख्यमंत्री को पद पर रहते गिरफ्तार किया जाना पड़ा। इस मुद्दे पर इंडी गठबंधन भ्रष्टाचार के आरोपी मुख्यमंत्री केजरीवाल का पूरी बेशर्मी से बचाव कर रहा है। विपक्ष के इस रवैये पर सबसे बड़ा फैसला जनता सुनाएगी।


सुशील मोदी ने कहा कि शराब घोटाला में आरोपी होने और ईडी के 9 समन के बावजूद जांच एजेंसी का असहयोग करने पर अड़े केजरीवाल ने इस्तीफा न देकर अपने संवैधानिक पद को लंछित किया है। केजरीवाल सरकार के तीन मंत्री मनीष सिसोदिया, संजय सिंह और सत्येंद्र जैन भ्रष्टाचार के मामलों में डेढ साल से जेल में हैं। इनके विरुद्ध ईडी के पास प्रमाण इतने मजबूत हैं कि इनमें से किसी को सुप्रीम कोर्ट तक से जमानत नहीं मिली।


उन्होंने कहा कि शराब घोटाले में 100 करोड़ रुपये की रिश्वत नकद में दी गई और भ्रष्टाचार बिचौलिया के माध्यम से किया गया। कांग्रेस, राजद, टीएमसी जैसी परिवारवादी पार्टियों के नेता केजरीवाल का समर्थन कर यही संदेश दे रहे हैं कि भ्रष्टाचार उनके लिए कोई मुद्दा नहीं है।