ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

केजरीवाल ने मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफा, आतिशी ने सरकार बनाने का दावा किया पेश

DELHI: अरविंद केजरीवाल ने आज मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। वही केजरीवाल के इस्तीफे के बाद आतिशी ने सरकार बनाने का दावा पेश किया है। बता दें कि आम आदमी पार्टी ने आतिशी को

केजरीवाल ने मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफा, आतिशी ने सरकार बनाने का दावा किया पेश
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DELHI: अरविंद केजरीवाल ने आज मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। वही केजरीवाल के इस्तीफे के बाद आतिशी ने सरकार बनाने का दावा पेश किया है। बता दें कि आम आदमी पार्टी ने आतिशी को दिल्ली की नई मुख्यमंत्री के तौर पर चुन लिया है। जिसके बाद अपने मंत्रियों के साथ अरविंद केजरीवाल ने उपराज्यपाल वीके सक्सेना से मिलने के बाद अपना इस्तीफा सौंप दिया। इस मौके पर आतिशी भी एलजी ऑफिस में मौजूद थीं।


इससे पहले आम आदमी पार्टी की विधायक दल की बैठक में दिल्ली के अगले मुख्यमंत्री के नाम पर मुहर लगी। आप नेता आतिशी दिल्ली की अगली सीएम होंगी। अरविंद केजरीवाल ने आतिशी के नाम का प्रस्ताव रखा, जिसे सर्व सम्मति से स्वीकार कर लिया गया है। सभी विधायकों ने आतिशी के नाम पर अपनी सहमति दे दी।


दरअसल, अरविंद केजरीवाल के सीएम पद से इस्तीफा देने के एलान के बाद आम आदमी पार्टी ने मंगलवार को विधायक दल की बैठक बुलाई थी। दिल्ली स्थित आप कार्यालय में हुई बैठक के दौरान आतिशी को विधायक दल का नेता चुन लिया गया है। इससे पहले 16 सितंबर को हुई बैठक में भी आतिशी के नाम पर सहमति बनी थी। 


शराब घोटाले में केजरीवाल समेत अन्य नेताओं के जेल जाने के बाद आतिशी आप की मजबूत मंत्री बनकर उभरी हैं। केजरीवाल के जेल में रहने के दौरान आतिशी ने मजबूती के साथ विरोधियों के खिलाफ डंटी रही थीं। अरविंद केजरीवाल के इस्तीफा देने के एलान के बाद सीएम पद के लिए आतिशी के नाम की चर्चा हो रही थी।


आतिशी कालकाजी से आम आदमी पार्टी की विधायक हैं। दिल्ली की शिक्षा नीति बनाने में उनकी अहम भूमिका रही है। आतिशी केजरीवाल समेत पार्टी के तमाम शीर्ष नेताओं की विश्वासपात्र रही हैं और दिल्ली सरकार में करीब 18 विभागों की जिम्मेवारी उनके पास थी। आतिशी को मुख्यमंत्री बनाकर केजरीवाल ने आधी आबादी को साधने की कोशिश की है।

टैग्स