ब्रेकिंग
पटना के डाकबंगला चौराहा पर इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम में भीषण आग, शॉर्ट सर्किट से अलगली की आशंका✦छठ से पहले पटना के लोगों को बड़ी सौगात: आज से शुरू होगी वाटर मेट्रो सेवा, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी करेंगे उद्घाटन✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बुलाई कैबिनेट की बैठक, कई अहम फैसले ले सकती है सरकार✦नीतीश कुमार के सुशासन की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाएगी JDU, पार्टी ने बनाया बड़ा प्लान✦मुंगेर के शास्त्री चौक पर कचरे के ढेर में लगी भीषण आग, पटाखे की चिंगारी से मची अफरा-तफरी; टला बड़ा हादसा✦पटना के डाकबंगला चौराहा पर इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम में भीषण आग, शॉर्ट सर्किट से अलगली की आशंका✦छठ से पहले पटना के लोगों को बड़ी सौगात: आज से शुरू होगी वाटर मेट्रो सेवा, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी करेंगे उद्घाटन✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बुलाई कैबिनेट की बैठक, कई अहम फैसले ले सकती है सरकार✦नीतीश कुमार के सुशासन की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाएगी JDU, पार्टी ने बनाया बड़ा प्लान✦मुंगेर के शास्त्री चौक पर कचरे के ढेर में लगी भीषण आग, पटाखे की चिंगारी से मची अफरा-तफरी; टला बड़ा हादसा

केजरीवाल की मांग पर हंसते हुए बोले नीतीश, कुछ लोग तो क्या-क्या करते रहता है

PATNA: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भारतीय करेंसी पर लक्ष्मी-गणेश की तस्वीर लगाने की मांग की है। केजरीवाल के इस मांग की जानकारी जब बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

केजरीवाल की मांग पर हंसते हुए बोले नीतीश, कुछ लोग तो क्या-क्या करते रहता है
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भारतीय करेंसी पर लक्ष्मी-गणेश की तस्वीर लगाने की मांग की है। केजरीवाल के इस मांग की जानकारी जब बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को दी गयी तो उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि कुछ लोग तो क्या-क्या करते रहता है। इतना कहते हुए सीएम नीतीश आगे की ओर बढ़ गये। 


दरअसल नीतीश कुमार गुरुवार को चित्रगुप्त पूजा में शामिल होने पटना के गर्दनीबाग पहुंचे थे। वहां मीडिया ने दिल्ली के सीएम  केजरीवाल की मांग की जानकारी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को दी। जिसके बाद सीएम नीतीश हंसते नजर आए और यह कहते दिखे कि कुछ लोग तो क्या-क्या करते रहता है।


दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भारतीय नोटों पर लक्ष्मी-गणेश की तस्वीर लगाने की मांग की थी। जिसके बाद राजनीति तेज हो गयी है। देश में इसी तरह की और मांगें शुरू हो गई हैं। आम आदमी पार्टी के बाद अब भारतीय जनता पार्टी अलग मांग कर रही है। 


बीजेपी नेता नितेश राणे ने मराठा आइकन छत्रपति शिवाजी की तस्वीर लगाने की मांग कर दी है। यही नहीं एक 200 रुपए का फोटोशॉप की तस्वीर पोस्ट किया है जिस पर छत्रपति शिवाजी की तस्वीर लगी हुई है। 


केजरीवाल की मांग पर हंसते हुए बोले नीतीश, कुछ लोग तो क्या-क्या करते रहता है

टैग्स