ब्रेकिंग
समस्तीपुर में पुलिस का हाफ एनकाउंटर: कुख्यात मनीष सिंह के पैर में लगी गोली✦60 घंटे की मतगणना के बाद अनिल कुमार झा की जीत का ऐलान, BJP के सर्वेश कुमार को 4,010 वोटों से हराया✦JDU प्रत्याशी को हराने वाले ब्रजवासी पहुंच गए CM हाउस, मुख्यमंत्री से की मुलाकात✦ मॉडल स्कूलों में पुलिस के ठहरने और परीक्षा केंद्र बनाने से बचें, शिक्षा विभाग ने सभी डीएम को दिया निर्देश✦दरभंगा चुनाव में हार के बाद भी चर्चा में सर्वेश कुमार, RJD के अनिल कुमार झा को गले लगाकर दी बधाई✦समस्तीपुर में पुलिस का हाफ एनकाउंटर: कुख्यात मनीष सिंह के पैर में लगी गोली✦60 घंटे की मतगणना के बाद अनिल कुमार झा की जीत का ऐलान, BJP के सर्वेश कुमार को 4,010 वोटों से हराया✦JDU प्रत्याशी को हराने वाले ब्रजवासी पहुंच गए CM हाउस, मुख्यमंत्री से की मुलाकात✦ मॉडल स्कूलों में पुलिस के ठहरने और परीक्षा केंद्र बनाने से बचें, शिक्षा विभाग ने सभी डीएम को दिया निर्देश✦दरभंगा चुनाव में हार के बाद भी चर्चा में सर्वेश कुमार, RJD के अनिल कुमार झा को गले लगाकर दी बधाई

KCR की रैली पर बोले नीतीश.. ये उनकी पार्टी का आयोजन था, बिहार में बजट सत्र के बाद विपक्षी एकजुटता को फिर से निकलेंगे

PATNA : बिहार की राजधानी पटना के एसपी वर्मा रोड के पास स्वामीनंद चौराहे पर शूरवीर महाराणा प्रताप की साढ़े 10 फीट की प्रतिमा स्थापित की गई है। ये प्रतिमा एक कांस्य प्रतिमा है।

KCR की रैली पर बोले नीतीश.. ये उनकी पार्टी का आयोजन था, बिहार में बजट सत्र के बाद विपक्षी एकजुटता को फिर से निकलेंगे
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार की राजधानी पटना के एसपी वर्मा रोड के पास स्वामीनंद चौराहे पर शूरवीर महाराणा प्रताप की साढ़े 10 फीट की प्रतिमा स्थापित की गई है। ये प्रतिमा एक कांस्य प्रतिमा है। जिसमें महाराणा प्रताप को घोड़े पर सवार दिखाया गया है। यह प्रतिमा कल बनकर तैयार हुई और अब आज बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस प्रतिमा का अनावरण किया। 



बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महाराणा प्रताप की मूर्ति का अनावरण किया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि, इनका समाज में बहुत बड़ा योजदान है। इनको लेकर राज्य में हमेशा कार्यक्रम होते रहता है। लेकिन, हमलोगों के मन में यह बात थी कि इनका हमारे यहां राजकीय समारोह मनाया जाए और इसी को लेकर आज इनकी मूर्ति को लगाया गया है।  हमारी चाहत है कि, नए पीढ़ी के लोपज भी इनकी मूर्ति को देखें और इनके बारे में जाने। 



इसके आलावा उन्होंने केसीआर के मीटिंग में बुलावा नहीं मिलने को लेकर कहा कि, कोई यदि अपनी पार्टी की मीटिंग करता हैं और किसी को नहीं बुलाता है तो इसमें कोई बड़ी बात तो नहीं है। हम कल भी इसको लेकर बता चुके हैं कि, उनको अपनी पार्टी की मीटिंग में किसको बुलाया हैं और किसको नहीं उससे मुझे कुछ भी लेना देना नहीं है। उन्होंने कहा कि, उनलोगों को भी इस बात की जानकारी है कि मैं अभी अपनी यात्रा में जुटा हुआ हूं और इसलिए उन्होंने बुलावा नहीं दिया। अगर, बुलावा मिलता भी तो मैं चाह कर भी शामिल नहीं हो पाता। बिहार मेन बजट सत्र के बाद हम फिर से विपक्षी एकजुटता को लेकर निकलेंगे तो उनसे मुलाकात जरूर होगी।



गौरतलब हो कि, तेलंगाना के मुख्यमंत्री KCR की पार्टी 'भारत राष्ट्र समिति' ने आज बड़ी रैली की। तेलंगाना के खम्मम में  आयोजित एक मेगा रैली के जरिए केसीआर ने विपक्षी दलों के कई नेताओं को आमंत्रित किया। लेकिन बिहार के सीएम नीतीश कुमार को इस रैली में आने का न्यौता तक नहीं दिया। मिशन 2024 के लिए निकले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को छोड़ विपक्ष के अन्य बड़े नेता रैली में शामिल हुए। नीतीश को निमंत्रण नहीं दिये जाने पर भाजपा ने कहा कि केसीआर खुद पीएम के उम्मीदवार हैं इसलिए न्योता नहीं दिया।