ब्रेकिंग
Bihar RERA Action: बिना निबंधन वाले टाउनशिप में 'प्लॉट' बिक्री का चल रहा था खेल, Vaidehi Vasundhara Developers पर 19 लाख का जुर्माना, निबंधन पर भी रोकनीतीश से मिलने पहुंचे सम्राट: MLC चुनाव और लड़कियों के साथ छेड़खानी की घटना पर हुई चर्चा Bihar News: बारिश के बीच अचानक टूटा बरगद का पेड़... दो बच्चियों की दबकर मौत, एक की हालत गंभीरBank Holiday: 26 सितंबर को बंद, 27 को खुलेगा बैंक, फिर 3 दिन की हड़ताल; जानिए कब-कब होगा कामसिपाही भर्ती की तैयारी कर रही युवती पर हमला करने वाले आरोपी ने कोर्ट में किया सरेंडर, खुद को बताया निर्दोष Bihar RERA Action: बिना निबंधन वाले टाउनशिप में 'प्लॉट' बिक्री का चल रहा था खेल, Vaidehi Vasundhara Developers पर 19 लाख का जुर्माना, निबंधन पर भी रोकनीतीश से मिलने पहुंचे सम्राट: MLC चुनाव और लड़कियों के साथ छेड़खानी की घटना पर हुई चर्चा Bihar News: बारिश के बीच अचानक टूटा बरगद का पेड़... दो बच्चियों की दबकर मौत, एक की हालत गंभीरBank Holiday: 26 सितंबर को बंद, 27 को खुलेगा बैंक, फिर 3 दिन की हड़ताल; जानिए कब-कब होगा कामसिपाही भर्ती की तैयारी कर रही युवती पर हमला करने वाले आरोपी ने कोर्ट में किया सरेंडर, खुद को बताया निर्दोष

चिराग पासवान पर JDU ने तोड़ी चुप्पी, कहा- LJP एनडीए का हिस्सा नहीं

PATNA: चिराग पासवान को एनडीए की बैठक में बुलाए जाने पर बिहार की राजनीति एक बार फिर से गर्म हो गई. लेकिन इस पर अब जेडीयू ने अपनी चुप्पी तोड़ी है और कहा है कि वह एनडीए का हिस्सा

चिराग पासवान पर JDU ने तोड़ी चुप्पी, कहा- LJP एनडीए का हिस्सा नहीं
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA: चिराग पासवान को एनडीए की बैठक में बुलाए जाने पर बिहार की राजनीति एक बार फिर से गर्म हो गई. लेकिन इस पर अब जेडीयू ने अपनी चुप्पी तोड़ी है और कहा है कि वह एनडीए का हिस्सा नहीं है. जेडीयू नेता और केसी त्यागी ने कहा कि चिराग पासवान की पार्टी को एनडीए का हिस्सा नहीं मानते हैं. एलजेपी ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विरोध में बिहार में एनडीए से अलग होकर अकेले विधानसभा चुनाव लड़ा था. एलजेपी के कारण बिहार में एनडीए का काफी नुकसान हुआ है. 

खामोश थी जेडीयू

एनडीए की बैठक में चिराग पासवान को न्योता देकर बीजेपी ने जेडीयू को उसकी औकात बता दी, लेकिन बीजेपी के इस फैसले ने बिहार एनडीए में नया विवाद खड़ा कर दिया है. चिराग पासवान ने विधानसभा चुनाव में एनडीए से अलग होकर जेडीयू प्रत्याशियों के खिलाफ उम्मीदवार उतारा. जिसके कारण जेडीयू को करीब 25 सीटों पर हार का सामना करना पड़ा.  लेकिन अब इस बैठक में चिराग पासवान के बुलाए जाने पर जेडीयू खामोश थी, लेकिन बाद में जेडीयू ने कहा कि चिराग एनडीए का हिस्सा ही नहीं है. 


चिराग की तबीयत खऱाब
हालांकि चिराग पासवान बैठक में शामिल नहीं हुए. चिराग पासवान की तबीयत पिछले दो दिनों से खराब है. उनका कोविड टेस्ट भी कराया गया है. पिछले दो दिनों से उनकी तबीयत खराब है. डॉक्टरों ने उन्हें बेड रेस्ट करने को कहा है. तबीयत खराब होने के कारण चिराग पासवान एनडीए की बैठक के साथ साथ ऑल पार्टी मीटिंग में भी शामिल नहीं हो पायेंगे. लोजपा की ओर से ये जानकारी दी गयी है.


टैग्स