ब्रेकिंग
3 करोड़ की डिफेंडर के बाद अब 151 गाड़ियों की बारात! अनंत सिंह की बेटी की शादी में 4 लाख लोगों का भोज, घुड़दौड़ के विजेता को मिलेगी थार✦बादल सिंह हत्याकांड में CBI का बड़ा एक्शन, तत्कालीन DSP समेत 4 पुलिसकर्मियों पर चार्जशीट; हत्या और सबूत मिटाने के आरोप✦वैभव सूर्यवंशी की 52 गेंदों में ऐतिहासिक डबल सेंचुरी, ताजपुर में दिवाली जैसा जश्न; बिहार का नाम किया रोशन✦ महापर्व छठ और छठव्रतियों पर अश्लील कॉमेडी करने वाले शख्स ने मांगी माफी, कहा..भविष्य में ऐसी गलती नहीं होगी✦IAS पल्लवी मिश्रा ने IAS डॉ. आदित्य शर्मा से की शादी, भाई IPS तो दादा रह चुके हैं DSP; जानिए मिश्रा फैमिली की कहानी✦3 करोड़ की डिफेंडर के बाद अब 151 गाड़ियों की बारात! अनंत सिंह की बेटी की शादी में 4 लाख लोगों का भोज, घुड़दौड़ के विजेता को मिलेगी थार✦बादल सिंह हत्याकांड में CBI का बड़ा एक्शन, तत्कालीन DSP समेत 4 पुलिसकर्मियों पर चार्जशीट; हत्या और सबूत मिटाने के आरोप✦वैभव सूर्यवंशी की 52 गेंदों में ऐतिहासिक डबल सेंचुरी, ताजपुर में दिवाली जैसा जश्न; बिहार का नाम किया रोशन✦ महापर्व छठ और छठव्रतियों पर अश्लील कॉमेडी करने वाले शख्स ने मांगी माफी, कहा..भविष्य में ऐसी गलती नहीं होगी✦IAS पल्लवी मिश्रा ने IAS डॉ. आदित्य शर्मा से की शादी, भाई IPS तो दादा रह चुके हैं DSP; जानिए मिश्रा फैमिली की कहानी

केसी त्यागी ने किया ऐलान, बोले..जेडीयू 200 सीटों पर यूपी में चुनाव लड़ेगी

DESK: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 की तैयारी सभी राजनीतिक दलों ने शुरू कर दी है। इसी क्रम में जनता दल यूनाइटेड ने भी यूपी के चुनावी रण में ताल ठोंकने का ऐलान कर दिया है। य

केसी त्यागी ने किया ऐलान, बोले..जेडीयू 200 सीटों पर यूपी में चुनाव लड़ेगी
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 की तैयारी सभी राजनीतिक दलों ने शुरू कर दी है। इसी क्रम में जनता दल यूनाइटेड ने भी यूपी के चुनावी रण में ताल ठोंकने का ऐलान कर दिया है। यूपी चुनाव प्रभारी जेडीयू नेता केसी त्यागी ने ऐलान किया है कि JDU यूपी के 2022 विधानसभा चुनाव में पूरे दमखम के साथ उतरेगी। उन्होंने कहा जेडीयू चुनाव लड़ने के लिए कमर कस चुकी है। उन्होंने बताया कि जेडीयू 200 सीटों पर अपना भाग्य आजमाएगी। 


दिल्ली में मीडिया से बातचीत के दौरान केसी त्यागी ने कहा कि उत्तर प्रदेश का प्रभारी होने के नाते जिम्मेवारी के साथ कहना चाहता हूं कि यूपी में 200 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। मणिपुर में भी चुनाव लड़ेगे पिछली बार ना यूपी में लड़े थे और ना ही मणिपुर में लड़े थे।


केसी त्यागी ने बताया कि पार्टी के विस्तार के लिए नीतीश कुमार जी अन्य राज्यों का दौरा करेंगे। चुनाव से पहले और चुनाव के बाद भी वे दौरा करेंगे। अगस्त माह में पार्टी की राष्ट्रीय परिषद की बैठक पटना में होगी। जिसमें राष्ट्रीय पदाधिकारियों के साथ जो फैसले हुए है उस पर मुहर लगेगी। 



वही ललन सिंह के जेडीयू का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर केसी त्यागी ने कहा कि ललन सिंह पहले भी प्रदेश के अध्यक्ष रह चुके हैं। 45 सालों का पोलिटिकल एक्सपीरियंस उनमें हैं। कर्पूरी ठाकुर जी के करीब रहे हैं। नीतीश जी के भी करीबी साथी रहे हैं। हमें उम्मीद हैं पार्टी को आगे बढ़ाने में ललन सिंह कामयाब होंगे। उन्होंने यह भी कहा कि जो पुराने साथी रहे हैं जो किन्ही वजहों से नाराज हुए हैं उन्हें पार्टी में वापस लाने का प्रयास किया जाएगा।