ब्रेकिंग
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत ने रचा इतिहास, बॉक्सिंग में पहली बार जीते 5 गोल्ड मेडल, बिहार के सीएम सम्राट ने दी बधाई शोभा ओहटकर बनीं बिहार कर्मचारी चयन आयोग की नई अध्यक्ष, सरकार ने जारी की अधिसूचनाअब हेलीकॉप्टर से कर सकेंगे बाबा बैद्यनाथ धाम और बासुकीनाथ धाम के हवाई दर्शन, जानिए किराया और पूरी जानकारीपति ने पत्नी की बेवफाई के 97 वीडियो और 237 तस्वीर कोर्ट में पेश किया: सुप्रीम कोर्ट ने सुना दिया बड़ा फैसलावैशाली डबल मर्डर केस में बड़ा एक्शन, फरार आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती, बुलडोजर लेकर पहुंची पुलिसकॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत ने रचा इतिहास, बॉक्सिंग में पहली बार जीते 5 गोल्ड मेडल, बिहार के सीएम सम्राट ने दी बधाई शोभा ओहटकर बनीं बिहार कर्मचारी चयन आयोग की नई अध्यक्ष, सरकार ने जारी की अधिसूचनाअब हेलीकॉप्टर से कर सकेंगे बाबा बैद्यनाथ धाम और बासुकीनाथ धाम के हवाई दर्शन, जानिए किराया और पूरी जानकारीपति ने पत्नी की बेवफाई के 97 वीडियो और 237 तस्वीर कोर्ट में पेश किया: सुप्रीम कोर्ट ने सुना दिया बड़ा फैसलावैशाली डबल मर्डर केस में बड़ा एक्शन, फरार आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती, बुलडोजर लेकर पहुंची पुलिस

कार्यक्रम स्थल के बाहर गाड़ी रोके जाने पर भड़के गिरिराज, BJP कोर कमिटी की बैठक में नहीं हुए शामिल

KISHANGANJ: किशनगंज के माता गुजरी यूनिवर्सिटी में बीजेपी कोर कमिटी की बैठक चल रही है। इस बैठक में गिरिराज सिंह को छोड़ बीजेपी के कई नेता शामिल हैं। गृह मंत्री अमित शाह की अध्य

कार्यक्रम स्थल के बाहर गाड़ी रोके जाने पर भड़के गिरिराज, BJP कोर कमिटी की बैठक में नहीं हुए शामिल
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

KISHANGANJ: किशनगंज के माता गुजरी यूनिवर्सिटी में बीजेपी कोर कमिटी की बैठक चल रही है। इस बैठक में गिरिराज सिंह को छोड़ बीजेपी के कई नेता शामिल हैं। गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में यह बैठक हो रही है। दरअसल बीजेपी कोर कमिटी की बैठक में शामिल होने वाले नेताओं की गाड़ी को सुरक्षा कारणों को लेकर माता गुजरी यूनिवर्सिटी के बाहर ही रोक दिया गया। जहां गाड़ी से उतरकर बीजेपी नेता पैदल ही कार्यक्रम स्थल तक गये। किसी भी नेता को इससे एतराज नहीं हुआ लेकिन गिरिराज सिंह इसे लेकर भड़क गये और कार्यक्रम स्थल से वापस सर्किट हाउस लौट गये। 


किशनगंज में बीजेपी कोर कमिटी की बैठक हो रही है। अमित शाह बीजेपी नेताओं को संबोधित कर रहे हैं। इसे लेकर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था देखी गयी। कार्यक्रम स्थल से थोड़ा पहले ही बीजेपी नेताओं की गाड़ी को रोका गया। सुरक्षा के दृष्टिकोण से ऐसा किया गया। किसी भी बीजेपी नेता को इससे कोई एतराज नहीं हुआ लेकिन बेगूसराय के सांसद गिरिराज सिंह इसे लेकर भड़क गये। 


उनकी गाड़ी को जब सुरक्षा में तैनात अधिकारी ने रोका तब वे भड़क गये और कहने लगे कि छोड़ दो जब तुम अंदर नहीं जाने दोगे तो हम नहीं जाएंगे अब हम सर्किट हाउस जाएंगे। सुरक्षा में तैनात अधिकारी ने कहा कि सर बगल में ही है तब गिरिराज बोले की हम नहीं जानते क्या?..एडमिस्ट्रेशन आप ही देखे हैं क्या?..जब अधिकारी ने कहा कि सबको मना किया गया है.. ऐसा सुनते ही गिरिराज बोले कि मना है तो छोड़ देते है कह देंगे की एडमिनिस्ट्रेशन नहीं जाने दिया। इतना कह गिरिराज सर्किट हाउस के लिए रवाना हो गये। इस दौरान मीडिया ने जब पूछा कि आखिर क्या नाराजगी है? मीडिया के इस सवाल का बिना कोई जवाब दिए गिरिराज सिंह सर्किट हाउस चले गये।