ब्रेकिंग
धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर पटना में बवाल, BJP कार्यालय घेरने पहुंचे छात्रों पर लाठीचार्जपटना में भारी बवाल के बाद हाई अलर्ट, डाकबंगला चौराहा और विधानसभा की बढ़ाई गई सुरक्षा, केंद्रीय सुरक्षा बल की तैनातीअस्पताल में तड़पता रहा घायल, डॉक्टर रहे गायब; गुस्साए परिजनों ने किया जमकर हंगामाअनंतनाग में आतंकी हमला: अमरनाथ यात्रा ड्यूटी पर तैनात हेड कॉन्स्टेबल आशिक हुसैन कुरैशी शहीद, TRF ने ली जिम्मेदारीCJP प्रदर्शन में लाठीचार्ज मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, SC ने सुनवाई से किया इनकारधर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर पटना में बवाल, BJP कार्यालय घेरने पहुंचे छात्रों पर लाठीचार्जपटना में भारी बवाल के बाद हाई अलर्ट, डाकबंगला चौराहा और विधानसभा की बढ़ाई गई सुरक्षा, केंद्रीय सुरक्षा बल की तैनातीअस्पताल में तड़पता रहा घायल, डॉक्टर रहे गायब; गुस्साए परिजनों ने किया जमकर हंगामाअनंतनाग में आतंकी हमला: अमरनाथ यात्रा ड्यूटी पर तैनात हेड कॉन्स्टेबल आशिक हुसैन कुरैशी शहीद, TRF ने ली जिम्मेदारीCJP प्रदर्शन में लाठीचार्ज मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, SC ने सुनवाई से किया इनकार

करोड़पति हैं NDA के राज्यसभा कैंडिडेट, मनन पर है लाखों का कर्ज; पढ़िए क्या है पूरा लेखा-जोखा

PATNA : क्या आपको मालूम है कि बिहार से राज्यसभा चुनाव के लिए एनडीए से नामांकन भरने वाले उपेंद्र कुशवाहा और मनन मिश्रा के पास कितनी संपत्ति है। इन दोनों कैंडिडेट में सबसे अधिक पूंजी

करोड़पति हैं NDA के राज्यसभा कैंडिडेट, मनन पर है लाखों का कर्ज; पढ़िए क्या है पूरा लेखा-जोखा
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : क्या आपको मालूम है कि बिहार से राज्यसभा चुनाव के लिए एनडीए से नामांकन भरने वाले उपेंद्र कुशवाहा और मनन मिश्रा के पास कितनी संपत्ति है। इन दोनों कैंडिडेट में सबसे अधिक पूंजीपति कौन है। किनके पास कितना कर्ज है और कितनी जमीन है ? यदि नहीं तो आज हम आपको इन सभी सवालों का जवाब देंगे। यह जवाब भी खुद उपेंद्र कुशवाहा और मनन मिश्रा के तरफ से लिखित में दिया गया है। 


दरअसल, एनडीए से इस बार अपना नामांकन करने वाले उपेंद्र कुशवाहा और उनकी पत्नी करोड़पति हैं। उपेंद्र कुशवाहा के पास पति-पत्नी मिलाकर कुल तीन कारें हैं। उनके पास करीब पौने दो करोड़ रुपये की चल संपत्ति है। कुशवाहा के पास अचल संपत्ति भी है। वहीं भाजपा से राज्यसभा कैंडिडेट मनन मिश्र पर 25 लाख रुपये का बैंक लोन है। जबकि उनके पास आठ एकड़ जमीन है।


जानकारी के मुताबिक, राष्ट्रीय लोकमोर्चा से राज्यसभा प्रत्याशी का पर्चा भरने वाले उपेंद्र कुशवाहा के पास पति-पत्नी मिलाकर तीन कार हैं।  उनके पास लगभग पौने दो करोड़ रुपये की चल संपित्त है। इसके अलावा, अचल संपत्ति भी कुशवाहा के पास है। कुशवाहा पर अभी कुल सात मुकदमे भी दर्ज हैं। कुशवाहा के हाथ में दो लाख तो उनकी पत्नी स्नेह लता के पास करीब ढाई लाख रुपये हैं। बैंक खाते में 28 लाख रुपये जमा हैं। जबकि, कुशवाहा की पत्नी के खाते में नौ लाख रुपये से अधिक जमा है। 12 लाख रुपये से अधिक बैंक के देनदार भी हैं कुशवाहा।


उधर, भाजपा से राज्यसभा प्रत्याशी मनन मिश्र 25 लाख रुपये का बैंक कर्ज है। मिश्र ने चुनाव आयोग को दिए शपथ पत्र में बताया है कि उनके पास आठ एकड़ भूमि है। इसका वर्तमान बाजार मूल्य मिश्र ने 25 लाख रुपये बताया है। मिश्र की वार्षिक आय 1.52 करोड़ रुपये से अधिक है। जबकि उनके पास नकद पांच लाख रुपये है। वहीं, दो करोड़ रुपये विभिन्न बैंकों में जमा है। मिश्र के पांच बैंक खाता है। मिश्र के पास 20 लाख रुपये मूल्य का जेवरात है। मनन के पास लगभग चार करोड़ रुपये मूल्य की चल संपत्ति है।