ब्रेकिंग
खराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्ट

करोड़ों की लागत से बने पुलिस भवनों का शिलान्यास और अग्निशमन भवनों का भी उद्घाटन, CM नीतीश करेंगे शुभारंभ

PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज 1000 करोड़ से अधिक की लागत से बनी पुलिस से संबंधित भवनों का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। सीएम नीतीश कुमार पटना के पटेल गोलंबर स्थित

करोड़ों की लागत से बने पुलिस भवनों का शिलान्यास और अग्निशमन भवनों का भी  उद्घाटन, CM नीतीश करेंगे शुभारंभ
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज 1000 करोड़ से अधिक की लागत से बनी पुलिस से संबंधित भवनों का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। सीएम नीतीश कुमार पटना के पटेल गोलंबर स्थिति विशेष सुरक्षा दल केंद्र के पास आयोजित कार्यक्रम में सीएम 342.31 करोड की लागत से नवनिर्मित विशेष सुरक्षा बल भवन, वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय गया, बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग केंद्रीय चयन परिषद सिपाही भर्ती का भवन और 74 थाना भवन सहित कुल 174 पुलिस, गृह रक्षा वाहिनी और अग्नि शाम भवनों का उद्घाटन करेंगे। 


वहीं,  684.17 करोड़ की लागत से निर्मित होने वाले 108 थाना भवन सहित कुल 150 पुलिस भवनों का शिलान्यास भी मुख्यमंत्री करेंगे।  पुलिस थाना भवन का सरकार आधुनिकीकरण कर रही है। इसके तहत बेहतर अनुसंधान के साथ पुलिस कर्मियों को काम करने का बेहतर माहौल मिले, इसकी कोशिश की जा रही है।  इसी के तहत 1000 करोड़ से अधिक की लागत से पुलिस भवन का उद्घाटन और शिलान्यास का कार्यक्रम आयोजित किया गया है। 


आपको बताते चलें कि,  इन भवनों का निर्माण बिहार पुलिस भवन निर्माण निगम की ओर से किया जा रहा है। यह कार्यक्रम गृह विभाग की ओर से आयोजित है। इसका लाइव प्रसारण विभिन्न सोशल साइट्स के माध्यम से किया जाएगा। कार्यक्रम में पुलिस प्रशासन विभाग के तमाम आला अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। पिछले काफी समय से राज्य सरकार पुलिस आधुनिकीकरण और अग्निशमन विभाग को बेहतर करने की दिशा में कोशिश कर रही है. इन भवनों के बनने से इस काम में सहूलियत होगी. 

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें