ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में दर्दनाक बस हादसा, 6 यात्रियों की मौत 40 घायल, ब्रेक फेल होने की आशंका✦मोतिहारी में बाइक पर लिफ्ट देना पड़ा महंगा, पत्नी पर गंदा मजाक करने पर कैंची से हमला✦तिब्बत में 7.0 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, 173 किलोमीटर गहराई में था केंद्र,ग्लेशियर पिघलने से बढ़ी चिंता✦पटना में ब्लिंकिट वेयरहाउस पर बड़ी कार्रवाई, ₹2.13 करोड़ की खाद्य सामग्री की बिक्री पर रोक; 9 to 9 समेत कई स्टोर को भी नोटिस✦बिहार MLC चुनाव से पहले बख्तियारपुर फोरलेन पर 9 लाख कैश बरामद, एक व्यक्ति हिरासत में, पूछताछ जारी ✦छत्तीसगढ़ में दर्दनाक बस हादसा, 6 यात्रियों की मौत 40 घायल, ब्रेक फेल होने की आशंका✦मोतिहारी में बाइक पर लिफ्ट देना पड़ा महंगा, पत्नी पर गंदा मजाक करने पर कैंची से हमला✦तिब्बत में 7.0 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, 173 किलोमीटर गहराई में था केंद्र,ग्लेशियर पिघलने से बढ़ी चिंता✦पटना में ब्लिंकिट वेयरहाउस पर बड़ी कार्रवाई, ₹2.13 करोड़ की खाद्य सामग्री की बिक्री पर रोक; 9 to 9 समेत कई स्टोर को भी नोटिस✦बिहार MLC चुनाव से पहले बख्तियारपुर फोरलेन पर 9 लाख कैश बरामद, एक व्यक्ति हिरासत में, पूछताछ जारी

'कांग्रेस के पास उम्मीदवारों की कमी, रिजेक्टेड को लेकर झुनझुना बजा रही कांग्रेस ; कन्हैया को मनोज तिवारी के खिलाफ मैदान में उतारने पर गिरिराज का तंज

BEGUSARAI : पिछले लोकसभा चुनाव में बीजेपी से करारी हार के बाद कांग्रेस ने कन्हैया कुमार को इस बार उत्तर-पूर्व दिल्ली से बीजेपी सांसद मनोज तिवारी के खिलाफ चुनाव मैदान में उतारा है।

'कांग्रेस के पास उम्मीदवारों की कमी, रिजेक्टेड को लेकर झुनझुना बजा रही कांग्रेस ; कन्हैया को मनोज तिवारी के खिलाफ मैदान में उतारने पर गिरिराज का तंज
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BEGUSARAI : पिछले लोकसभा चुनाव में बीजेपी से करारी हार के बाद कांग्रेस ने कन्हैया कुमार को इस बार उत्तर-पूर्व दिल्ली से बीजेपी सांसद मनोज तिवारी के खिलाफ चुनाव मैदान में उतारा है। पिछले चुनाव में कन्हैया को शिकस्त देने वाले गिरिराज सिंह ने कन्हैया को उत्तर-पूर्व दिल्ली से उम्मीदवार बनाने पर तीखा तंज किया है।


दरअसल, जेएनयू की राजनीति से चर्चा में आए कन्हैया कुमार ने पिछले लोकसभा चुनाव में बेगूसराय से सीपीआई के टिकट पर चुनाव मैदान में उतरे थे। हालांकि उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। यह इलाका मूलरूप से भूमिहार जाति का गढ़ रहा है। यही वजह है कि भोला सिंह के निधन के बाद वहां भूमिहार समाज से आने वाले गिरिराज सिंह को जीत मिली थी। इसके बाद कन्हैया सीपीआई छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गए।


इस बार के लोकसभा चुनाव में भी महागठबंधन में बेगूसराय की सीट सीपीआई के पास है। इस सीट से सीपीआई ने अपना उम्मीदवार भी उतार दिया है। बेगूसराय से पत्ता कटने के बाद कन्हैया दिल्ली से चुनाव लड़ने का जुगाड़ लगा रहे थे। आखिरकार कांग्रेस ने कन्हैया को उत्तर-पूर्व दिल्ली से बीजेपी सांसद मनोज तिवारी के खिलाफ अपना उम्मीदवार बनाकर चुनाव मैदान में उतार दिया है।


पिछले लोकसभा चुनाव में कन्हैया को हराने वाले बेगूसराय से बीजपी सांसद और एनडीए उम्मीदवार गिरिराज सिंह ने इसको लेकर कांग्रेस पर तंज किया है। गिरिराज सिंह ने कहा है कि कांग्रेस के पास उम्मीदवारों की कमी है। जितने भी रिजेक्टेड हैं, उन सभी को लेकर झुनझुना बजा रही है। जिसको जहां लड़ाना चाहे लड़ाए, दुनिया की कोई ताकत मनोज तिवारी को नहीं हरा सकती।

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता