ब्रेकिंग
बांकीपुर उपचुनाव: टिकट मिलने की खबर सुन खुशी से झूम उठे अभिषेक 'बंटी', समर्थकों ने किया जोरदार स्वागतबदतमीज, खच्चर, बुड़बक कहीं का, किस पर इतना भड़कीं BJP विधायक मैथिली ठाकुर, सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरलभरत भूषण तिवारी मामला: बिहार मानवाधिकार आयोग ने राज्य सरकार को मुआवजा देने का निर्देश दियाकांग्रेस का बिहार में शून्य संगठन और विजनहीन कार्यकर्ता! मंगल पांडेय ने राहुल गांधी के प्रस्तावित पटना दौरे को बताया पॉलिटिकल पाखंड...बांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी ने अभिषेक कुमार को बनाया उम्मीदवार, युवा मोर्चा महानगर अध्यक्ष पर जताया भरोसाबांकीपुर उपचुनाव: टिकट मिलने की खबर सुन खुशी से झूम उठे अभिषेक 'बंटी', समर्थकों ने किया जोरदार स्वागतबदतमीज, खच्चर, बुड़बक कहीं का, किस पर इतना भड़कीं BJP विधायक मैथिली ठाकुर, सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरलभरत भूषण तिवारी मामला: बिहार मानवाधिकार आयोग ने राज्य सरकार को मुआवजा देने का निर्देश दियाकांग्रेस का बिहार में शून्य संगठन और विजनहीन कार्यकर्ता! मंगल पांडेय ने राहुल गांधी के प्रस्तावित पटना दौरे को बताया पॉलिटिकल पाखंड...बांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी ने अभिषेक कुमार को बनाया उम्मीदवार, युवा मोर्चा महानगर अध्यक्ष पर जताया भरोसा

कन्हैया की रैली स्थल का गंगाजल से 'शुद्धिकरण', किशनगंज में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने किया हवन-पूजन

KISHANGANJ : किशनगंज से बड़ी खबर सामने सामने आ रही है। किशनगंज में कन्हैया की रैली के विरोध की अनोखी तस्वीर सामने आयी है। रैली स्थल का बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने गंगा जल से श

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

KISHANGANJ : किशनगंज से बड़ी खबर सामने सामने आ रही है। किशनगंज में कन्हैया की रैली के विरोध की अनोखी तस्वीर सामने आयी है। रैली स्थल का बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने गंगा जल से शुद्धिकरण किया है। कार्यकर्ताओं ने शुद्धिकरण के लिए वहां हवन-पूजन भी किया है।


किशनगंज में कन्हैया ने सीएए-एनआरसी के खिलाफ जिस जगह रैली की थी। उसी स्थल पर बजरंगदल कार्यकर्ताओं ने शुद्धिकरण पूजन-हवन किया है। गंगा जल से पूरे स्थान को साफ किया गया है। दरअसल कन्हैया की 'जन-गण-मन' रैली के खिलाफ बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने मोर्चा खोल रखा है। वे हर जगह कन्हैया की रैली का अपने-अपने तरीके से विरोध कर रहे हैं। किशनगंज में दो कदम आगे बढ़ते हुए बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने 'शुद्धिकरण' वाली पॉलिटिक्स खेल दी है।


बता दें कि जेएनयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष और वामपंथ नेता कन्हैया कुमार केन्द्र सरकार के खिलाफ सीएए-एनआरसी के मुद्दे पर मोर्चा खोले हुए हैं। वे पूरे बिहार में जन-गण-मन यात्रा के तहत रैली कर कल लोगों के सीएए-एनआरसी के खिलाफ गोलबंद कर रहे हैं। कन्हैया पटना के गांधी मैदान में इसी मुद्दे पर 27 मार्च को रैली करने जा रहे हैं जिसका निमंत्रण भी वे लोगों को दे रहे हैं।