ब्रेकिंग
‘लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी’, PMCH प्राचार्य पर एक्शन के बाद स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार का पहला रिएक्शनबिहार में NH का महाजाल: 15 हजार करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का खाका तैयार, राज्य सरकार ने केंद्र को भेजा DPRCM सम्राट चौधरी के कार्यक्रम में हवाई चप्पल पहनकर ड्यूटी करता दिखा पुलिसकर्मी, VIDEO वायरलहत्या के दोषी को उम्रकैद की सजा, शादी से पहले युवक ने ले ली थी मंगेतर की जानCM सम्राट चौधरी ने मिलर हाई स्कूल को लिया गोद, बनेंगे AI लैब और स्मार्ट क्लास, छात्रों में खुशी का माहौल ‘लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी’, PMCH प्राचार्य पर एक्शन के बाद स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार का पहला रिएक्शनबिहार में NH का महाजाल: 15 हजार करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का खाका तैयार, राज्य सरकार ने केंद्र को भेजा DPRCM सम्राट चौधरी के कार्यक्रम में हवाई चप्पल पहनकर ड्यूटी करता दिखा पुलिसकर्मी, VIDEO वायरलहत्या के दोषी को उम्रकैद की सजा, शादी से पहले युवक ने ले ली थी मंगेतर की जानCM सम्राट चौधरी ने मिलर हाई स्कूल को लिया गोद, बनेंगे AI लैब और स्मार्ट क्लास, छात्रों में खुशी का माहौल

‘कल्पना सोरेन होंगी झारखंड की अगली मुख्यमंत्री’ MLA सरफराज के इस्तीफे के बाद निशिकांत दुबे की भविष्यवाणी

RANCHI: गांडेय से जेएमएम विधायक सरफराज अहमद के इस्तीफा देने के बाद झारखंड में सियासत गर्म हो गई है। सत्ताधारी दल के विधायक के इस्तीफे पर बीजेपी ने बड़ी भविष्यवाणी कर दी है। गो

‘कल्पना सोरेन होंगी झारखंड की अगली मुख्यमंत्री’ MLA सरफराज के इस्तीफे के बाद निशिकांत दुबे की भविष्यवाणी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

RANCHI: गांडेय से जेएमएम विधायक सरफराज अहमद के इस्तीफा देने के बाद झारखंड में सियासत गर्म हो गई है। सत्ताधारी दल के विधायक के इस्तीफे पर बीजेपी ने बड़ी भविष्यवाणी कर दी है। गोड्डा से बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने भविष्यवाणी कर दी है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी जल्द ही अपने पद से इस्तीफा दे देंगे और उनकी पत्नी कल्पना सोरेन झारखंड की अगली मुख्यमंत्री होंगी।


बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने एक्स पर लिखा, “झारखंड के गांडेय विधायक सरफराज अहमद ने विधानसभा से इस्तीफ़ा दिया, इस्तीफ़ा स्वीकार हुआ। हेमंत सोरेन जी मुख्यमंत्री पद से इस्तीफ़ा देंगे, झारखंड की अगली मुख्यमंत्री उनकी पत्नी कल्पना सोरेन जी होंगी। नया साल सोरेन परिवार के लिए कष्टदायक।“


दरअसल, झारखंड में हुए खनन घोटाला और लैंड स्कैम में मनी लॉन्ड्रिंग की जांच ईडी कर रही है। खनन घोटाला के मामले में ईडी पहले ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से पूछताछ कर चुकी है। अब लैंड स्कैम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से ईडी पूछताछ करने वाली है। जमीन घोटाला मामले में ईडी हेमंत सोरेन को पूछताछ के लिए 6 बार समन जारी कर चुकी है लेकिन हेमंत सोरेन पूछताछ के लिए ईडी के समक्ष पेश नहीं हुए। अब ईडी ने हेमंत सोरेन को सातवां समन जारी किया है।


बीते 29 दिसंबर को ईडी ने हेमंत सोरेन को समन जारी करते हुए दो दिनों के भीतर यह बताने को कहा था कि वे पूछताछ के लिए कब और कहां उपलब्ध रहेंगे लेकिन ईडी की डेड लाइन खत्म होने के बावजूद हेमंत सोरेन की तरफ से कोई जवाब नहीं दिया गया। जिसके बाद ईडी की संभावित एक्शन को देखते हुए झामुमो-कांग्रेस-राजद गठबंधन सरकार ने वैकल्पिक रास्ते तलाशने शुरू कर दिए हैं।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता