ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

कल हो जाएगा फैसला : रायबरेली या वायनाड कौन सा सीट अपने पास रखेंगे राहुल गांधी ; खाली सीट पर प्रियंका लड़ सकती हैं चुनाव

DESK : लोकसभा चुनाव का परिणाम जारी हो चुका है। इस चुनाव में भाजपा ने सरकार तो जरूर बना ली है लेकिन, अकेले दम पर उसे बहुमत हासिल नहीं सका है। वहीं, दूसरी तरफ विपक्ष के बड़े नेत

कल हो जाएगा फैसला : रायबरेली या वायनाड कौन सा सीट अपने पास रखेंगे राहुल गांधी ; खाली सीट पर प्रियंका लड़ सकती हैं चुनाव
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

DESK : लोकसभा चुनाव का परिणाम जारी हो चुका है। इस चुनाव में भाजपा ने सरकार तो जरूर बना ली है लेकिन, अकेले दम पर उसे बहुमत हासिल नहीं सका है। वहीं, दूसरी तरफ विपक्ष के बड़े नेता के तौर पर अपनी पहचान कायम करने वाले राहुल गांधी इस बार दो लोकसभा सीट पर जीत हासिल की है। इसके बाद अब इस बात की चर्चा सबसे अधिक है कि राहुल कौन सी सीट अपने पास रखेंगे। अब इसी का बात का एलान कल कांग्रेस नेता राहुल गांधी कर सकते हैं। 


दरअसल, कांग्रेस नेता राहुल गांधी सोमवार को इस पर निर्णय लेंगे कि वह वायनाड लोकसभा सीट बरकरार रखेंगे या फिर रायबरेली को चुनेंगे। कांग्रेस सूत्रों ने बताया कि वह सोमवार को इस सम्बन्ध में अपना फैसला लेंगे। राहुल ने इन दोनों ही सीटों पर भारी बहुमत से जीत दर्ज की है।


वहीं, राहुल गांधी बुधवार को अपने मतदाताओं का आभार जताने के लिए रायबरेली में थे। जहां उन्होंने कहा कि वह इस दुविधा में हैं कि किस सीट को बरकरार रखें और किस सीट से इस्तीफा दें। उन्होंने कहा कि वह जो भी फैसला लेंगे, सभी को खुशी होगी। 


मालूम हो कि रायबरेली सीट से अबतक उनकी मां सोनिया गांधी चुनाव लड़ती रही हैं। लेकिन इस बार वह राज्यसभा चली गई हैं। लिहाजा इस सीट से राहुल ने खुद चुनाव लड़ा था। इसके साथ ही कांग्रेस नेता ने खुद के लिए सेफ सीट वायनाड से चुनाव लड़ा और दोनों जगहों पर उन्हें जीत हासिल हुई।


उधर, राहुल के सीट छोड़ने को लेकर यह अटकलें लगाई जा रही है कि उनकी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा को रायबरेली या वायनाड से चुनाव मैदान में उतारा जा सकता है। उधर, बुधवार को कलपेट्टा में एक जनसभा में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और कन्नूर से लोकसभा सदस्य के. सुधाकरन ने कहा कि राहुल गांधी पार्टी के व्यापक हित के लिए वायनाड सीट खाली कर देंगे।