ब्रेकिंग
जमुई में टेलीग्राम के 'साइबर जिहाद मूवमेंट' ग्रुप से जुड़े दो नाबालिग पकड़े गए, विदेशी हैंडलर से संपर्क का आरोप✦मुंगेर में 11 लाख 11 हजार 111 दीपों से जगमगाया कल्याणपुर, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेश और देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, बोले..इसे आपसी सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं✦नशेड़ी को अगवा कर करोड़ों की जमीन लिखवाने का आरोप, थाने पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण, मां ने लगाई न्याय की गुहार ✦बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का शेड्यूल जारी, सम्राट सरकार इस दिन पेश करेगी अनुपूरक बजट✦जमुई में टेलीग्राम के 'साइबर जिहाद मूवमेंट' ग्रुप से जुड़े दो नाबालिग पकड़े गए, विदेशी हैंडलर से संपर्क का आरोप✦मुंगेर में 11 लाख 11 हजार 111 दीपों से जगमगाया कल्याणपुर, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेश और देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, बोले..इसे आपसी सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं✦नशेड़ी को अगवा कर करोड़ों की जमीन लिखवाने का आरोप, थाने पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण, मां ने लगाई न्याय की गुहार ✦बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का शेड्यूल जारी, सम्राट सरकार इस दिन पेश करेगी अनुपूरक बजट

कल अखिलेश यादव से मिलेंगे नीतीश कुमार: विपक्षी एकता के लिए नीतीश ने बढ़ाया एक और कदम, ममता बनर्जी से भी होगी बातचीत

PATNA: देश भर में भाजपा के खिलाफ विपक्षी पार्टियों में एकता कायम करने की मुहिम में लगे नीतीश कुमार कल यानि सोमवार को समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात करेंगे. सूत्र

कल अखिलेश यादव से मिलेंगे नीतीश कुमार: विपक्षी एकता के लिए नीतीश ने बढ़ाया एक और कदम, ममता बनर्जी से भी होगी बातचीत
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: देश भर में भाजपा के खिलाफ विपक्षी पार्टियों में एकता कायम करने की मुहिम में लगे नीतीश कुमार कल यानि सोमवार को समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात करेंगे. सूत्रों के हवाले से ये खबर आ रही है.  दरअसल नीतीश कुमार ने अखिलेश यादव से मिलने का टाइम मांगा था, अखिलेश ने सोमवार को लखनऊ में उनसे मुलाकात करने पर हामी भरी है।


सूत्रों के हवाले से आ रही खबर के मुताबिक नीतीश कुमार चार्टर प्लेन से लखनऊ के लिए रवाना होंगे. उनके साथ जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह भी होंगे. दोनों लखनऊ में अखिलेश यादव के घर पर उनसे मुलाकात करेंगे. मुलाकात के बाद साझा प्रेस कांफ्रेंस भी हो सकती है. हालांकि इस खबर की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. पटना में सीएम हाउस ने इस खबर की पुष्टि नहीं की है।


लालू की पहल पर माने नीतीश

वैसे फर्स्ट बिहार को एक जेडीयू नेता ने बताया कि अखिलेश यादव को खुद लालू प्रसाद यादव ने फोन किया था और उनसे नीतीश कुमार से मिल लेने का आग्रह किया था. दरअसल अखिलेश यादव भाजपा और कांग्रेस के खिलाफ तीसरा मोर्चा बनाने की मुहिम में शामिल हो चुके हैं. ये मुहिम तेलंगाना के मुख्यमंत्री के.चंद्रशेखर राव ने छेड़ी है।


अखिलेश उनकी सभाओं औऱ बैठकों में शामिल हो चुके हैं. अखिलेश बंगाल की सीएम ममता बनर्जी से मिलकर भी विपक्षी एकता की बात कर चुके हैं. ममता भी कांग्रेस के साथ जाने को तैयार नहीं दिखतीं. ऐसे में अखिलेश यादव नीतीश की मुहिम को बहुत तवज्जो नहीं दे रहे थे लेकिन अपने निकट संबंधी लालू यादव के आग्रह पर नीतीश से मिलने को रोजी होने की बात सामने आ रही है.


ममता से मिलेंगे नीतीश

उधर नीतीश कुमार के ममता बनर्जी से भी मिलने की खबर आयी है. 24 अप्रैल को बिहार के मुख्यमंत्री बंगाल की सीएम ममता बनर्जी से मिल सकते हैं. नीतीश कुमार ने ममता बनर्जी से मिलने का टाइम मांगा था, जिसके बाद ममता उनसे मिलने को राजी हुई हैं.