ब्रेकिंग
बिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!बिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!

विधायक अशोक सिंह ने चलाया जनसंपर्क अभियान, लॉकडाउन के नियमों की खूब उड़ाई धज्जियां

KAIMUR : कैमूर जिले के रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र में स्थानीय बीजेपी के विधायक अशोक सिंह ने चुनावी मौसम में डोर टू डोर जनसंपर्क अभियान चलाया. उनके साथ दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे लेकि

विधायक अशोक सिंह ने चलाया जनसंपर्क अभियान, लॉकडाउन के नियमों की खूब उड़ाई धज्जियां
First Bihar
3 मिनट

KAIMUR : कैमूर जिले के रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र में स्थानीय बीजेपी के विधायक अशोक सिंह ने चुनावी मौसम में डोर टू डोर जनसंपर्क अभियान चलाया. उनके साथ दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे लेकिन इस भीड़ में ना तो कार्यकर्ताओं के चेहरे पर मास्क दिखाई दिया और ना ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन होता हुआ दिखाई दिया. 


कोरोना संक्रमण से बचने के लिए देश के प्रधानमंत्री और बिहार सरकार के मुखिया लोगों से मास्क पहनने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की अपील कर रहे हैं. लेकिन उनके इस अपील की उनके ही विधायक खुलेआम धज्जियां उड़ा रहे हैं । नेताजी के समर्थन में नारे तो बहुत लग रहे थे लेकिन एक भी इन्सान कोरोना से खुद का बचाव करता नजर नहीं आ रहा था. इस कैंपेन के साथ कुछ पुलिसकर्मी भी दिखाई दे रहे हैं, यह वही पुलिसकर्मी हैं जो कोविड-19 के नियमों का हवाला देते हुए आम जनों का सड़कों पर चालान काटते हैं और डंडे भी बरसाते हैं। लेकिन जब नेताओं पर इनकी कार्रवाई की बात होती है तो यह भी घुटने टेक देते हैं। नेताओं के लिए नियम ताक पर रख दिया जाता है और आम जनता को नियमों पर चलना पड़ता है. 


रामगढ़ के विधायक अशोक सिंह बताते हैं चुनावी समय है हम लोग एक बार फिर सभी लोगों से डोर टू डोर जाकर मिल रहे हैं और एक बार फिर उनसे आशीर्वाद मांग रहे हैं. हम लोग दिखावे पर नहीं जीते हम लोगों का काम बोलता है। मैंने अपने विधानसभा क्षेत्र में सभी विधायकों से ज्यादा पैसा लाया और ज्यादा काम किया है। कभी भी किसी को जरूरत हुई तो उनके लिए मैं हमेशा खड़ा रहा। हमारी सरकार ने गरीबों के लिए कई योजनाएं चलाई हैं जिसका सीधा लाभ लोगों को मिल रहा है। इस बार पूरे विधानसभा क्षेत्र में हमारी जीत होगी और जीत का मारजिन भी बहुत बड़ा होगा। कोरोना काल में भी हम लोगों ने काम किया है, कुछ लोगों ने दिखावा जरूर किया। लेकिन हम लोगों ने सिर्फ काम किया ।