ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

Bihar Assembly By-election: सुधाकर सिंह की खुली धमकी-300 बूथों पर BJP वालों को लाठी से पीटेंगे

KAIMUR: बिहार में विधानसभा की चार सीटों पर हो रहे उपचुनाव में अब लाठी से पीटने से लेकर विधायक को घुटने पर लाने की बात होने लगी है. कैमुर ज़िले के रामगढ़

Bihar Assembly By-election: सुधाकर सिंह की खुली धमकी-300 बूथों पर BJP वालों को लाठी से पीटेंगे
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

 KAIMUR: बिहार में विधानसभा की चार सीटों पर हो रहे उपचुनाव में अब लाठी से पीटने से लेकर विधायक को घुटने पर लाने की बात होने लगी है. कैमुर ज़िले के रामगढ़ सीट से चुनाव लड़ रहे अजीत सिंह को जीताने के लिए उनके सांसद भाई सुधाकर सिंह ने तमाम हदें लांघ दी. सुधाकर सिंह ने शुक्रवार को सभा कर बीजेपी कैंडिडेट और उनके समर्थकों को खुली धमकी दी. 


बता दें कि रामगढ़ सीट से सुधाकर सिंह ही विधायक थे. वे आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के बेटे हैं.  सुधाकर सिंह के सांसद बनने के बाद वहाँ उपचुनाव हो रहा है. आरजेडी ने इस सीट से जगदानंद सिंह के दूसरे बेटे और सुधाकर सिंह के भाई को टिकट दिया है. 


सुधाकर सिंह की खुली धमकी 

अपने भाई को जीत दिलाने के लिए सुधाकर सिंह ने आज मंच से खुली धमकी दी. उन्होंने आरजेडी समर्थकों की मीटिंग में आज खुली धमकी दी- रामगढ़ सीट से भले ही एक साल के विधायक चुना जा रहा हो, इतना याद रखिये कि सुधाकर सिंह पाँच साल के लिए सांसद रहेगा. एक सांसद के सामने विधायक की कोई औक़ात नहीं होती. अगर बीजेपी वाला जीत भी गया तो उसे घुटने पर लाना मुझे आता है. 


300 बूथों पर लाठी से पीटेंगे

सुधाकर सिंह ने मंच से अपने समर्थकों से कहा कि उस चुनाव में 2020 के चुनाव वाली गलती नहीं करना है. उस समय तो सिर्फ़ तीन जगह पर बीजेपी वालों को पीटे थे. इस दफ़े 300 बूथों पर उनको लाठी से पीटेंगे. 


सुधाकर सिंह ने कहा कि मैं गर्म मिज़ाज का आदमी हूँ. इसका उदाहरण लोगों ने देख लिया  है. जब बिहार में आरजेडी की नीतीश कुमार के साथ सरकार बनी थी तो उस सरकार में मुझे कृषि मंत्री बनाया गया था. वहाँ भी मैं मुख्यमंत्री के सामने तन गया था.