ब्रेकिंग
Bihar MLC Election Result : अनंत सिंह के रसगुल्ले पर नीरज कुमार का पलटवार, बोले- जीत का दावा करने से पहले अपना राशिफल देख लें; मेरे खिलाफ रची गई साजिश माइनस में चली गई...✦Bihar MLC Election Result : 8 सीटों पर शुरू हुई मतगणना, पटना स्नातक सीट पर सबसे ज्यादा नजर; नीरज-अनुज में कांटे की टक्कर✦Bihar News: BPSC TRE-4.0 की नई डेट जारी! आवेदन के लिए मिला अतिरिक्त समय, जानें पूरी डिटेल✦Bihar News: जेडीयू से निकाले गए अनंत सिंह के सामने बड़ी चुनौती, क्या राजनीतिक वनवास की आएगी नौबत?✦Bihar MLC Election Result 2026: बिहार MLC चुनाव का आज फैसला! 5 शहरों में गिनती, जानें कहां और कब आएगा रिजल्ट✦Bihar MLC Election Result : अनंत सिंह के रसगुल्ले पर नीरज कुमार का पलटवार, बोले- जीत का दावा करने से पहले अपना राशिफल देख लें; मेरे खिलाफ रची गई साजिश माइनस में चली गई...✦Bihar MLC Election Result : 8 सीटों पर शुरू हुई मतगणना, पटना स्नातक सीट पर सबसे ज्यादा नजर; नीरज-अनुज में कांटे की टक्कर✦Bihar News: BPSC TRE-4.0 की नई डेट जारी! आवेदन के लिए मिला अतिरिक्त समय, जानें पूरी डिटेल✦Bihar News: जेडीयू से निकाले गए अनंत सिंह के सामने बड़ी चुनौती, क्या राजनीतिक वनवास की आएगी नौबत?✦Bihar MLC Election Result 2026: बिहार MLC चुनाव का आज फैसला! 5 शहरों में गिनती, जानें कहां और कब आएगा रिजल्ट

Bihar Politics: प्रशांत किशोर और ज्योति सिंह की हुई मुलाकात, विधानसभा चुनाव लड़ने पर क्या बोलीं?

Bihar Politics: पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने पटना में प्रशांत किशोर से मुलाकात की। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे चुनाव या टिकट के लिए नहीं, बल्कि महिलाओं के अधिकारों और न्याय के लिए आवाज उठाने आई थीं। प्रशांत किशोर ने भी इसे सामाजिक जिम्मेदारी बताया

Bihar Politics
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Politics: भोजपुरी सिंगर और अभिनेता पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने आज पटना स्थित शेखपुरा हाउस में जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर से मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका मकसद चुनाव लड़ना या टिकट मांगना नहीं है।


ज्योति सिंह ने कहा कि "मैं यहां टिकट मांगने या चुनाव लड़ने के लिए नहीं आई हूं। मेरा उद्देश्य सिर्फ इतना है कि जो अन्याय मैंने झेला है, वैसा कोई और महिला न झेले। मैं उन सभी पीड़ित महिलाओं की आवाज बनना चाहती हूं। इसी सोच के साथ मैं प्रशांत किशोर से मिलने आई थी। हमारी बातचीत में चुनाव या टिकट से जुड़ा कोई विषय नहीं उठा।"


प्रशांत किशोर ने मुलाकात के बाद कहा कि "ज्योति सिंह एक बिहारी महिला के रूप में मुझसे मिलीं। उन्होंने चुनाव लड़ने की न तो बात की और न ही टिकट मांगा। वे एक गंभीर अन्याय का सामना कर रही हैं और चाहती हैं कि बिहार में किसी और महिला को ऐसी स्थिति का सामना न करना पड़े।"


उन्होंने आगे कहा कि जन सुराज उनकी सुरक्षा और लोकतांत्रिक अधिकारों के लिए उनके साथ है, लेकिन पारिवारिक मामलों में पार्टी कोई भूमिका नहीं निभा सकती। मैंने उन्हें स्पष्ट रूप से बताया कि उन्हें कानून के दायरे में रहकर अपनी लड़ाई लड़नी चाहिए।


प्रशांत किशोर ने यह भी स्पष्ट किया कि "पवन सिंह मेरे मित्र हैं और उनके पारिवारिक मामलों पर मैं कोई टिप्पणी नहीं करूंगा। लेकिन अगर ज्योति सिंह मुझसे मिलने आई हैं, तो एक सामाजिक ज़िम्मेदारी के तहत उनकी बात सुनना मेरा फ़र्ज़ बनता है। उन्होंने मुझसे किसी प्रकार की व्यक्तिगत या राजनीतिक मांग नहीं की है।"

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता