ब्रेकिंग
Bihar News: न खायेंगे...न खाने देंगे, न सोयेंगे...न सोने देंगे, CM सम्राट ने दिया बड़ा मैसेज- हम सबको 24 में 20 घंटे काम करना होगा...असम विमान हादसे में भारतीय वायुसेना के पांच जवान शहीद, को-पायलट का इलाज जारीधान खरीद में फर्जीवाड़ा: घोटाले का आरोपी पैक्स अध्यक्ष निलंबित, 50 लाख से अधिक की गड़बड़ी का मामलापटना से नालंदा तक EOU की बड़ी रेड, पैक्स अध्यक्ष संतोष डॉन के 25 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी से हड़कंपपटना मेट्रो निर्माण में आएगी और तेजी, चिड़ियाघर से इनकम टैक्स गोलंबर तक रूट डायवर्जन की तैयारी; तीन जगह बनेंगे स्टेशनBihar News: न खायेंगे...न खाने देंगे, न सोयेंगे...न सोने देंगे, CM सम्राट ने दिया बड़ा मैसेज- हम सबको 24 में 20 घंटे काम करना होगा...असम विमान हादसे में भारतीय वायुसेना के पांच जवान शहीद, को-पायलट का इलाज जारीधान खरीद में फर्जीवाड़ा: घोटाले का आरोपी पैक्स अध्यक्ष निलंबित, 50 लाख से अधिक की गड़बड़ी का मामलापटना से नालंदा तक EOU की बड़ी रेड, पैक्स अध्यक्ष संतोष डॉन के 25 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी से हड़कंपपटना मेट्रो निर्माण में आएगी और तेजी, चिड़ियाघर से इनकम टैक्स गोलंबर तक रूट डायवर्जन की तैयारी; तीन जगह बनेंगे स्टेशन

Bihar Politics: प्रशांत किशोर से मिलने पहुंची पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह, जन सुराज के टिकट पर चुनाव लड़ने की चर्चा

Bihar Politics: बिहार चुनाव 2025 से पहले भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह और प्रशांत किशोर की मुलाकात ने राजनीतिक हलचल तेज कर दी है। चर्चा है कि वे जनसुराज से जुड़कर चुनाव लड़ सकती हैं।

Bihar Politics
© Google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Politics: बिहार चुनाव 2025 को लेकर राजनीतिक समीकरणों में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह की पत्नी, ज्योति सिंह के जन सुराज पार्टी से चुनाव लड़ने की चर्चा तेज हो गई है। ज्योति सिंह जन सुराज के चीफ प्रशांत किशोर से मिलने के लिए पटना के शेखपुरा हाउस पहुंची हैं।


दरअसल, पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह के जनसुराज अभियान में शामिल होने की अटकलें और तेज हो गई हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, ज्योति सिंह पिछले कुछ दिनों से जनसुराज के संपर्क में हैं हालांकि प्रशांत किशोर ने कहा है कि वह ज्योति सिंह को नहीं जानते हैं। ऐसा माना जा रहा है कि राजनीति संभावनाओं का खेल है और इसमें कुछ भी हो सकता है।


ज्योति सिंह के इस कदम के पीछे पवन सिंह के साथ चल रहे पारिवारिक विवाद को भी एक कारण माना जा रहा है। हाल ही में पवन सिंह ने बीजेपी में शामिल होकर चुनाव लड़ने की इच्छा जताई थी, जिसके बाद राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा शुरू हो गई है कि ज्योति सिंह अपने पति के खिलाफ चुनाव मैदान में उतर सकती हैं।


अगर ज्योति सिंह चुनाव में उतरती हैं, तो यह न केवल उनके व्यक्तिगत विवाद को सार्वजनिक मंच पर लाएगा, बल्कि पवन सिंह के राजनीतिक प्रभाव को भी चुनौती देगा। प्रशांत किशोर और ज्योति सिंह की यह मुलाकात अब बिहार की राजनीति में एक महत्वपूर्ण घटना है।


उधर, मुलाकात से पहले पीके ने एक न्यूज एजेंसी से बात करते हुए कहा है कि, "मैं उनको (ज्योति सिंह को) नहीं जानता हूं। अभी मैं उनसे मिला भी नहीं हूं। मुझे नहीं पता कि उनके साथ क्या हुआ है।"पवन सिंह के सामने चुनाव लड़वाने के सवाल पर प्रशांत किशोर ने कहा कि, "किसी के व्यक्तिगत मामलों में मैं नहीं बोलता हूं। अगर वे मिलने आ रही हैं, तो मिल लेंगे। वे क्या कहना चाहती हैं, सुन लेंगे।"

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता