ब्रेकिंग
मोतिहारी में घायल भैंस को लेकर थाने पहुंचा मालिक, बोला- साहब इसकी भी इंज्यूरी स्लिप काटिए!✦बिहार सरकार और DCLR BAKHRI का बोर्ड लगाकर शराब की तस्करी! स्कॉर्पियो से बड़ी खेप बरामद ✦Bihar School News : बिहार के इन 8 सरकारी स्कूलों ने पूरे देश में गाड़ा झंडा! राष्ट्रीय सम्मान के लिए चयन, 17 नवंबर को दिल्ली में मिलेगा अवॉर्ड; देखें पूरी लिस्ट✦विधायक बनने के बाद जमीन विवाद में घिरीं मैथिली ठाकुर, रात के अंधेरे में खुद हटवाया बुलडोजर से अतिक्रमण✦अनंत सिंह के पास अपना सिनेमा हॉल, फिर भी 37 साल से नहीं देखी फिल्म! आखिरी बार कौन-सी मूवी देखी थी मोकामा विधायक ने?✦मोतिहारी में घायल भैंस को लेकर थाने पहुंचा मालिक, बोला- साहब इसकी भी इंज्यूरी स्लिप काटिए!✦बिहार सरकार और DCLR BAKHRI का बोर्ड लगाकर शराब की तस्करी! स्कॉर्पियो से बड़ी खेप बरामद ✦Bihar School News : बिहार के इन 8 सरकारी स्कूलों ने पूरे देश में गाड़ा झंडा! राष्ट्रीय सम्मान के लिए चयन, 17 नवंबर को दिल्ली में मिलेगा अवॉर्ड; देखें पूरी लिस्ट✦विधायक बनने के बाद जमीन विवाद में घिरीं मैथिली ठाकुर, रात के अंधेरे में खुद हटवाया बुलडोजर से अतिक्रमण✦अनंत सिंह के पास अपना सिनेमा हॉल, फिर भी 37 साल से नहीं देखी फिल्म! आखिरी बार कौन-सी मूवी देखी थी मोकामा विधायक ने?

‘जंगलराज लाने वाले अब गुंडई की भाषा बोल रहे ; चिराग को गाली देने पर RJD पर भड़की BJP ; कहा- ऐसे लोगों के खिलाफ होगा सख्त एक्शन

PATNA: बिहार की सियासत में बयानबाजी का स्तर लगातार गिरता ही जा रहा है। लोकसभा चुनाव के दौरान एक-दूसरे के खिलाफ जहर उगल रहे महागठबंधन और एनडीए के नेता मर्यादा की सभी सीमाएं लांघ रहे

‘जंगलराज लाने वाले अब गुंडई की भाषा बोल रहे ; चिराग को गाली देने पर RJD पर भड़की BJP ; कहा- ऐसे लोगों के खिलाफ होगा सख्त एक्शन
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA: बिहार की सियासत में बयानबाजी का स्तर लगातार गिरता ही जा रहा है। लोकसभा चुनाव के दौरान एक-दूसरे के खिलाफ जहर उगल रहे महागठबंधन और एनडीए के नेता मर्यादा की सभी सीमाएं लांघ रहे हैं। जमुई में एक चुनावी सभा के दौरान तेजस्वी की मौजूदगी में आरजेडी नेताओं ने लोजपा (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान को मां की गाली दे दी। आऱजेडी की सभा में चिराग को गाली देने को लेकर बिहार की सियासत गरम हो गई है।


दरअसल, जमुई में एक चुनावी सभा के दौरान आरजेडी के किसी नेता या कार्यकर्ता ने सरेआम चिराग पासवान की मां के लिए बेहूदा भाषा का इस्तेमाल किया। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर गाली-गलौज के इस वीडियो के वायरल होने के बाद बिहार में इसे लेकर सियासत भी शुरू हो गई है। एक तरफ जहां तेजस्वी इससे एनभिज्ञता जता रहे हैं तो दूसरी तरफ बीजेपी इसको लेकर हमलावर हो गई है।


बिहार बीजेपी के प्रदेश अक्ष्यक्ष और डिप्टी सीएम स्रमाट चौधरी ने इसकी घोर निंदा की है।  उन्होंने कहा कि यह अत्यंत ही दुर्भाग्यपूर्ण है कि देश के दलितों के मसीहा दिवंगत रामविलास पासवान की पत्नी और चिराग पासवान की माता जी को आरजेडी की तरफ से जिस तरह से गाली-गलौज की जा रही है, वह अत्यंत अशोभनीय और पीड़ादायक है। इस पर जरूर कार्रवाई होगी और गाली-गलौज करने वाले लोगों को किसी भी हाल में छोड़ा नहीं जाएगा।


वहीं डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि राजनीति का इस स्तर तक जाना आरजेडी की मानसिकता और उनके संस्कार को दर्शाता है। तेजस्वी के सफाई देने पर विजय सिन्हा ने कहा कि उनकी कथनी और करनी कभी एक समान नहीं रही है। ये वही लोग हैं जिन्होंने बिहार के नौजवानों को पलायन के लिए विवश किया। यहां के उद्योग धंधों को बंद करा दिया। जंगलराज लाने वाले लोग अब गुंडई की भाषा बोल रहे हैं। चुनाव आयोग को इसपर संज्ञान लेना चाहिए।