ब्रेकिंग
Bihar MLC News : बंशीधर ब्रजवासी और राहुल राज की सदस्यता पर क्यों नहीं चली विपक्ष की मांग? शपथ से पहले दल-बदल कानून का फंस गया पेंच..✦अनंत सिंह की छोटी बेटी शिवांगी कौन हैं? मास्टर्स की पढ़ाई पूरी, खुद को बताया आत्मनिर्भर; अमेरिका में नौकरी करते हैं होने वाले दामाद✦Bihar Ration Card News : दिवाली-छठ पर घर लौटे प्रवासियों के लिए खुशखबरी! अब घर-घर पहुंचेगा राशन कार्ड, विभाग ने शुरू की तैयारी✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में पाकिस्तान तक को न्योता! बोले- हिंदुस्तान-पाकिस्तान में जहां भी मेरे समर्थक हैं, सब आएं; 4 लाख लोगों को बुलावा✦Bihar Road Accident : जहानाबाद में मौत बनकर आया हार्वेस्टर! छात्रों से भरे ऑटो को मारी टक्कर, 2 इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स की मौत...✦Bihar MLC News : बंशीधर ब्रजवासी और राहुल राज की सदस्यता पर क्यों नहीं चली विपक्ष की मांग? शपथ से पहले दल-बदल कानून का फंस गया पेंच..✦अनंत सिंह की छोटी बेटी शिवांगी कौन हैं? मास्टर्स की पढ़ाई पूरी, खुद को बताया आत्मनिर्भर; अमेरिका में नौकरी करते हैं होने वाले दामाद✦Bihar Ration Card News : दिवाली-छठ पर घर लौटे प्रवासियों के लिए खुशखबरी! अब घर-घर पहुंचेगा राशन कार्ड, विभाग ने शुरू की तैयारी✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में पाकिस्तान तक को न्योता! बोले- हिंदुस्तान-पाकिस्तान में जहां भी मेरे समर्थक हैं, सब आएं; 4 लाख लोगों को बुलावा✦Bihar Road Accident : जहानाबाद में मौत बनकर आया हार्वेस्टर! छात्रों से भरे ऑटो को मारी टक्कर, 2 इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स की मौत...

नागालैंड में नीतीश को बिना बताए JDU ने कर दिया बड़ा खेल, अपनी ही पार्टी पर जमकर बरसे ललन सिंह

PATNA: नागालैंड में जेडीयू के एकमात्र विधायक द्वारा बीजेपी को समर्थन देने के बाद पार्टी नेतृत्व ने नागालौंड जेडीयू की प्रदेश इकाई को भंग कर दिया है। पूरे मामले को लेकर पार्टी के रा

नागालैंड में नीतीश को बिना बताए JDU ने कर दिया बड़ा खेल, अपनी ही पार्टी पर जमकर बरसे ललन सिंह
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: नागालैंड में जेडीयू के एकमात्र विधायक द्वारा बीजेपी को समर्थन देने के बाद पार्टी नेतृत्व ने नागालौंड जेडीयू की प्रदेश इकाई को भंग कर दिया है। पूरे मामले को लेकर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह अपनी ही पार्टी के विधायक और प्रदेश अध्यक्ष पर जमकर बरसे। ललन सिंह ने कहा है कि इस तरह की अनुशासनहीनता किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वहीं इस दौरान उन्होंने बीजेपी पर भी जोरदार हमला बोला। ललन सिंह ने कहा है कि बीजेपी जोड़तोड़ की राजनीति करती है। मणिपुर, अरुणाचल के बाद नागालैंड भी बीजेपी ने वही काम किया था।


जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा है कि नागालैंड के प्रदेश अध्यक्ष और जेडीयू के विधायक ने बिना पार्टी की सहमति के बीजेपी को समर्थन दिया, जिस पर कार्रवाई करते हुए तत्काल नागालैंड इकाई को भंग कर दिया गया है। अब नए सिरे से नागालैंड प्रदेश इकाई की गठन किया जाएगा। ललन सिंह ने इसके लिए बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि लोग तो इसी काम में लगे रहते हैं।मणिपुर और अरुणाचल प्रदेश में यही काम किया था। मणिपुर और अरुणालच प्रदेश में जेडीयू के विधायक जीते लेकिन बीजेपी ने उन्हें अपनी पार्टी में शामिल करा लिया।


जनता दल यूनाइटेड के अध्यक्ष ने कहा कि जेडीयू का साफ मानना है कि हम बीजेपी के समर्थन नहीं करेंगे। इस के पहले भी दूसरे जगह हमारे जीते हुए विधायकों को बीजेपी ने शामिल करा लिया था। बीजेपी पूरी तरह से तोड़ मरोड़ की राजनीति कर रही है। ललन सिंह ने कहा कि पहले के राजा महाराज अपने उत्तरदायित्व में फेल होते थे तो चुने हुए जनादेश पर चाबुक चलाते थे। महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश में वही हुआ। बिहार में भी वह करना चाहते थे लेकिन उनके करने के पहले ही उनके मनसूबों पर पानी फिर गया।

टैग्स