ब्रेकिंग
नेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!प्राइवेट शिक्षण संस्थानों पर नकेल कसने की तैयारी, 1 से डेढ़ महीने में आएगी नई कोचिंग नीति; शिक्षा मंत्री ने बताया सरकार का प्लाननेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!प्राइवेट शिक्षण संस्थानों पर नकेल कसने की तैयारी, 1 से डेढ़ महीने में आएगी नई कोचिंग नीति; शिक्षा मंत्री ने बताया सरकार का प्लान

जेपी नड्डा पहुंचे नीतीश कुमार के आवास, सीटों को लेकर हो रहा मंथन

PATNA: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पटना पहुंचे हुए हैं. सबसे पहले आज पटन देवी मंदिर पहुंचे और पूजा अर्चना करने के बाद अपने मिशन में जु

जेपी नड्डा पहुंचे नीतीश कुमार के आवास, सीटों को लेकर हो रहा मंथन
Manish Kumar
3 मिनट

PATNA:  बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पटना पहुंचे हुए हैं. सबसे पहले आज पटन देवी मंदिर पहुंचे और पूजा अर्चना करने के बाद अपने मिशन में जुट गए हैं. जेपी नड्डा सीएम आवास पहुंचे हुए हैं. जेपी नड्डा नीतीश कुमार से मुलाकात करेंगे. मुलाकात के दौरान इस दौरान सीटों को लेकर चर्चा होगी. 

जेपी नड्डा पहुंचे नीतीश कुमार के आवास, सीटों को लेकर हो रहा मंथन


भूपेंद्र यादव और सुशील मोदी भी

बीजेपी बिहार प्रभारी भूपेंद्र यादव नड्डा से आने से पहले से ही नीतीश कुमार के आवास पर पहुंचे हुए हैं. इसके अलावे बीजेपी नेता और डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी भी सीएम आवास पर पहुंचे हुए हैं. 


जेपी नड्डा पहुंचे नीतीश कुमार के आवास, सीटों को लेकर हो रहा मंथन


एलजेपी की नाराजगी पर भी होगी बात

जेपी नड्डा और नीतीश कुमार के मुलाकात के दौरान एलजेपी की नाराजगी पर भी दोनों की बीच चर्चा होगी. एनडीए में जीतन राम मांझी के शामिल होने के बाद पहली बार दोनों की मुलाकात होगी. मांझी के आने से चिराग पासवान नाराज चल रहे हैं. शुक्रवार को पटना आने के बाद जेपी नड्डा बीजेपी ऑफिस में चुनाव संचालन समिति की बैठक में शामिल हुए. इस दौरान चुनाव में जीत को लेकर बनी रणनीति पर चर्चा हुई.


नड्डा का ये है कार्यक्रम

शनिवार की सुबह जेपी नड्डा पटन देवी मंदिर जाएंगे और वहां पूजा-अर्चना करेंगे. इसके बाद प्रदेश कार्यालय पर शनिवार को 11:30 बजे जेपी नड्डा आत्मनिर्भर बिहार अभियान की शुरुआत करेंगे. इसके बाद बीजेपी अध्यक्ष दरभंगा जाने का कार्यक्रम है. दरभंगा में मखाना अनुसंधान केंद्र पर मखाना उत्पादकों और मछली उत्पादकों के साथ बैठक करेंगे. शनिवार को दोपहर बाद जेपी नड्डा मुजफ्फरपुर के इब्राहिमपुर गांव पहुंचेंगे जहां किसान चाची की तरफ से किए गए प्रयासों को लेकर वह स्थानीय किसानों से रूबरू होंगे. शनिवार शाम 5 बजे से डिप्टी सीएम और बिहार बीजेपी के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी के आवास पर कोर कमेटी की बैठक के में जेपी नड्डा शामिल होंगे. इस दौरे के दौरान जेडीयू अध्यक्ष और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से भी मुलाकात करेंगे. हालांकि अब तक के नीतीश कुमार से मुलाकात का कोई वक्त अधिकारिक तौर पर नहीं बताया गया है.

टैग्स