ब्रेकिंग
गांजा पीने से मना करने पर पिता को मारी गोली, पिस्टल के बट से बेटे का फोड़ा सिर, गुस्साए ग्रामीणों ने किया सड़क जाम हंगामा ✦पटना DTO ने ई-चालान पेंडिंग रहने के बाद भी झारखंड के लिए दे दिया NOC, 1st Bihar के खुलासे के बाद 'कमिश्नर' ने NIC के अफसर से पूछा 'शो-कॉज', जिला परिवहन पदाधिकारी भी सवालों के घेरे में✦बिहार की ओर तेजी से बढ़ रहा तूफान ‘अकवान’, इन जिलों में मंडरा रहा बड़ा खतरा; IMD ने जारी किया नया अलर्ट✦नकली दवाओं पर बिहार सरकार का एक्शन! : पटना के GM रोड दवा मंडी में औषधि विभाग की रेड✦'जब हमारी गोली लगेगी ना...' सैफ अली खान को जान से मारने की मिली धमकी✦गांजा पीने से मना करने पर पिता को मारी गोली, पिस्टल के बट से बेटे का फोड़ा सिर, गुस्साए ग्रामीणों ने किया सड़क जाम हंगामा ✦पटना DTO ने ई-चालान पेंडिंग रहने के बाद भी झारखंड के लिए दे दिया NOC, 1st Bihar के खुलासे के बाद 'कमिश्नर' ने NIC के अफसर से पूछा 'शो-कॉज', जिला परिवहन पदाधिकारी भी सवालों के घेरे में✦बिहार की ओर तेजी से बढ़ रहा तूफान ‘अकवान’, इन जिलों में मंडरा रहा बड़ा खतरा; IMD ने जारी किया नया अलर्ट✦नकली दवाओं पर बिहार सरकार का एक्शन! : पटना के GM रोड दवा मंडी में औषधि विभाग की रेड✦'जब हमारी गोली लगेगी ना...' सैफ अली खान को जान से मारने की मिली धमकी

रैली से पहले जेपी नड्डा ने JP को किया याद, उनके बताए आदर्शों और मूल्यों पर चलना हमारा संकल्प हैं

PATNA: बिहार में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज से चुनाव प्रचार की शुरूआत कर रहे हैं. लेकिन इससे पहले जेपी नड्डा ने जेपी को याद किया है. नड्डा ने कहा कि उनके बताए आ

रैली से पहले जेपी नड्डा ने JP को किया याद, उनके बताए आदर्शों और मूल्यों पर चलना हमारा संकल्प हैं
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA: बिहार में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज से चुनाव प्रचार की शुरूआत कर रहे हैं. लेकिन इससे पहले जेपी नड्डा ने जेपी को याद किया है. नड्डा ने कहा कि उनके बताए आदर्शों और मूल्यों पर चलना ही हमारा संकल्प हैं. 

रैली से पहले जेपी नड्डा ने JP को किया याद, उनके बताए आदर्शों और मूल्यों पर चलना हमारा संकल्प हैं

नड्डा ने कहा कि भारत रत्न से सम्मानित जयप्रकाश नारायण जी ने अपने उत्कृष्ट विचारों तथा दर्शन से देश को नई दिशा देने का कार्य किया. ऐसे सर्वोदयी विचारक व मानवतावादी चिंतक की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन. यह मेरा सौभाग्य है कि छात्र जीवन में ऐसे विराट व्यक्तित्व का सानिध्य मुझे प्राप्त हुआ. 

आगे नड्डा कहते हैं कि जेपी आंदोलन से निकले हुए अनेक राजनेताओं ने भारतीय राजनीति का नेतृत्व कर देश को एक नई दिशा दी. जेपी के बताए मूल्यों और दिशा-निर्देशों पर आगे बढ़कर बेहतर समाज की रचना करना हमारा संकल्प है. मैं भाग्यशाली हूं कि आज उनकी जयंती पर मुझे पटना में उनके घर जाने का सौभाग्य हासिल हो रहा है. 

नड्डा ने कहा कि भारत के काले अध्याय 'आपातकाल' में लोकतंत्र की रक्षा के लिए उनके संपूर्ण क्रांति के आह्वान ने एक नए युग का सूत्रपात किया. तख़्त गिर रहे थे,ताज उछल रहे थे लेकिन जेपी लोकतंत्र के लिए संघर्ष कर रहे थे. उनका समस्त जीवन संघर्ष व साधना से परिपूर्ण रहा. उनकी जयंती पर भावभीनी श्रद्धांजलि. बता दें कि जेपी नड्डा आज बोधगया में बीजेपी की पहली रैली करने जा रहे हैं. 

टैग्स