ब्रेकिंग
बख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजा

जेपी नड्डा बने रहेंगे बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी में अब नहीं होगा चेयरमैन का चुनाव

DESK: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का कार्यकाल बढ़ा दिया गया है। अब वे जून 2024 तक बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने रहेंगे। लोकसभा चुनाव को देखते हुए भाजप

जेपी नड्डा बने रहेंगे बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी में अब नहीं होगा चेयरमैन का चुनाव
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DESK: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का कार्यकाल बढ़ा दिया गया है। अब वे जून 2024 तक बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने रहेंगे। लोकसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा संसदीय बोर्ड ने यह फैसला लिया है। बीजेपी राष्ट्रीय परिषद में यह भी प्रस्ताव आया है कि अब बीजेपी में अध्यक्ष पद के लिए कोई चुनाव नहीं होगा।


दरअसल, बीजेपी संसदीय बोर्ड ने पिछले साल जेपी नड्डा के अध्यक्ष पद के कार्यकाल को जून 2024 तक बढ़ाने का फैसला लिया था। रविवार को दिल्ली में बीजेपी राष्ट्रीय परिषद ने संसदीय बोर्ड के फैसले को अपनी मंजूरी दे दी। इसके साथ ही जेपी नड्डा को पार्टी में बड़े फैसले लेने के लिए भी अधिकृत किया गया।


इसके साथ ही साथ बीजेपी राष्ट्रीय परिषद में यह भी प्रस्ताव लाया गया है कि अब भारतीय जनता पार्टी में अध्यक्ष पद के लिए कोई चुनाव नहीं होगा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने यह प्रस्ताव लाया है। इस प्रस्ताव के मुताबिक, अब पार्टी का संसदीय बोर्ड तय करेगा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष कौन होगा। अध्यक्ष पद के लिए अब बीजेपी में कोई चुनाव नहीं होगा।


2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर चुनाव संपन्न होने तक जेपी नड्डा के कार्यकाल को बढ़ाने का फैसला लिया गया था। अब जब चुनाव नजदीक है और किसी भी वक्त चुनावी बिगुल बज सकता है। भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर जेपी नड्डा पर भरोसा जताया है। ऐसे में यह भी स्पष्ट हो गया है कि भाजपा जेपी नड्डा की अध्यक्षता में ही आगामी लोकसभा का चुनाव लड़ेगी। नड्डा के बाद बीजेपी का अगला राष्ट्रीय अध्यक्ष कौन होगा, यह पार्टी का संसदीय बोर्ड तय करेगा।