ब्रेकिंग
19 अगस्त को राजद का लोक भवन मार्च, छात्रों पर लाठीचार्ज और फायरिंग के विरोध में तेजस्वी यादव का ऐलानकैबिनेट मीटिंग के बाद CM आवास पर भाजपा कोटे के मंत्रियों की बैठक, सियासी चर्चाएं तेजफतेहपुर में मुकेश सहनी का बड़ा ऐलान: आरक्षण नहीं तो 2027 में मोदी-योगी को वोट नहींJDU विधायक के खिलाफ बाढ़ पीड़ितों का फूटा गुस्सा, कोमल सिंह की गाड़ी को घेरा, कहा..वोट मांगे आवल छय..त कहे छय कि बेटी छियै10 साल से लागू शराबबंदी कानून को प्रशांत किशोर ने फर्जी बताया, कहा..बिहार से इसे हटना चाहिए19 अगस्त को राजद का लोक भवन मार्च, छात्रों पर लाठीचार्ज और फायरिंग के विरोध में तेजस्वी यादव का ऐलानकैबिनेट मीटिंग के बाद CM आवास पर भाजपा कोटे के मंत्रियों की बैठक, सियासी चर्चाएं तेजफतेहपुर में मुकेश सहनी का बड़ा ऐलान: आरक्षण नहीं तो 2027 में मोदी-योगी को वोट नहींJDU विधायक के खिलाफ बाढ़ पीड़ितों का फूटा गुस्सा, कोमल सिंह की गाड़ी को घेरा, कहा..वोट मांगे आवल छय..त कहे छय कि बेटी छियै10 साल से लागू शराबबंदी कानून को प्रशांत किशोर ने फर्जी बताया, कहा..बिहार से इसे हटना चाहिए

जल्द हो सकता है मोदी कैबिनेट का विस्तार, आरसीपी सिंह और सुशील मोदी के नाम की चर्चा

PATNA : मोदी मंत्रिमंडल का जल्द विस्तार हो सकता है. दिल्ली के राजनीतिक गलियारे से आ रही खबरों के मुताबिक अगले 1 से 2 दिनों में केंद्रीय कैबिनेट का विस्तार हो सकता है. केंद्रीय

जल्द हो सकता है मोदी कैबिनेट का विस्तार, आरसीपी सिंह और सुशील मोदी के नाम की चर्चा
First Bihar
2 मिनट

PATNA : मोदी मंत्रिमंडल का जल्द विस्तार हो सकता है. दिल्ली के राजनीतिक गलियारे से आ रही खबरों के मुताबिक अगले 1 से 2 दिनों में केंद्रीय कैबिनेट का विस्तार हो सकता है. केंद्रीय कैबिनेट में 22 नए चेहरे शामिल किए जाने की चर्चा है. हालांकि इसमें ज्यादातर चेहरे उत्तर प्रदेश से होंगे. यूपी विधानसभा चुनाव को देखते हुए बीजेपी अब वहां फोकस करने में जुट गई है. बिहार के लिए अहम खबर यह है कि यहां से जेडीयू कोटा से आरसीपी सिंह नए मंत्री बनाए जा सकते हैं. जबकि बीजेपी के सांसद और पूर्व डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी भी मंत्री बनाए जा सकते हैं. 


केंद्रीय कैबिनेट में शामिल होने वाले जिन चेहरों की चर्चा इस वक्त सबसे ऊपर है. उनमें जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह और बीजेपी के सांसद सुशील कुमार मोदी शामिल है. इसके अलावे पशुपति कुमार पारस के नाम की भी चर्चा हो रही है. पशुपति पारस से खुद अमित शाह ने फोन पर बातचीत की है. माना जा रहा है कि बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के दिल्ली पहुंचने के बाद ही केंद्रीय कैबिनेट का विस्तार होगा. नड्डा मंगलवार को दोपहर दिल्ली वापस पहुंचने वाले हैं. 


केंद्रीय कैबिनेट में शामिल होने को लेकर के जेडीयू ने आखिर कौन सा फार्मूला तय किया है. क्या बीजेपी की तरफ से तय किए गए फार्मूले पर नीतीश कुमार ने मंजूरी दी है. यह तमाम ऐसे सवाल हैं जिनका जवाब अभी भी मिलना बाकी है.