ब्रेकिंग
MLC चुनाव के बीच वशिष्ठ नारायण सिंह से मिलने IGIMS पहुंचे अनंत सिंह, बोले-'हमरा मोबाइलवा से पता चललों कि दादा बीमार हखिन'✦बिहार के शहरी गरीबों को मिलेगा पक्का मकान, PM आवास योजना के लिए टेक्निकल टीमें बनाने की तैयारी तेज✦जन सुराज के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती से हाथापाई, कॉलर पकड़कर कार से खींचने का VIDEO वायरल✦बिहार लाइब्रेरियन पात्रता परीक्षा 2026 के लिए आवेदन की तारीख बढ़ी, जानें नया डेट और आवेदन करने का पूरा तरीका✦बिहार के वित्तरहित शिक्षकों के खाते में आने लगा अनुदान, RTGS से भुगतान शुरू... जानिए कब तक आएगी राशि?✦MLC चुनाव के बीच वशिष्ठ नारायण सिंह से मिलने IGIMS पहुंचे अनंत सिंह, बोले-'हमरा मोबाइलवा से पता चललों कि दादा बीमार हखिन'✦बिहार के शहरी गरीबों को मिलेगा पक्का मकान, PM आवास योजना के लिए टेक्निकल टीमें बनाने की तैयारी तेज✦जन सुराज के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती से हाथापाई, कॉलर पकड़कर कार से खींचने का VIDEO वायरल✦बिहार लाइब्रेरियन पात्रता परीक्षा 2026 के लिए आवेदन की तारीख बढ़ी, जानें नया डेट और आवेदन करने का पूरा तरीका✦बिहार के वित्तरहित शिक्षकों के खाते में आने लगा अनुदान, RTGS से भुगतान शुरू... जानिए कब तक आएगी राशि?

Bihar Election 2025: गोपालगंज में दलितों की पिटाई पर भड़के जीतन राम मांझी, बोले- RJD दलित समाज की दुश्मन, यह उनका नेचर

Bihar Election 2025: केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने गोपालगंज में राजद पर दलितों की पिटाई और वोट चोरी के आरोपों पर कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि राजद का नेचर दलित विरोधी है और वोट चोरी का आरोप झूठ है।

Bihar Election 2025
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Election 2025: केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने गोपालगंज में दलितों की पिटाई के मामले पर कहा कि यह कोई नई बात नहीं है। बिहार के हालात को देखकर लोग निराश हैं और अब केवल धमकाकर लोगों को परेशान किया जा रहा है।


मांझी ने राजद की आलोचना करते हुए कहा कि यह उनका नेचर है। दलितों की पार्टी होने के बावजूद राजद हमेशा ऐसे काम करती है। जब मैं मुख्यमंत्री था, तब लालू यादव ने 35 विधायकों के साथ राज्यपाल को ज्ञापन देकर मुझे हटाने की कोशिश की थी। उन्होंने आगे कहा कि राजद के लोग दलितों के दुश्मन हैं, लेकिन कानून अपना काम करेगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार किसी को बचाते नहीं हैं और किसी को फसाते भी नहीं हैं।


जीतन राम मांझी ने राहुल गांधी द्वारा एनडीए पर वोट चोरी का आरोप लगाने को झूठ बताया और कहा कि यह पहली बार नहीं है, वे हमेशा ऐसे बयान देते रहते हैं। राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री की माता को गाली दी और छठ के बारे में भी गलत बातें कही। उनकी बातों पर प्रतिक्रिया देना उचित नहीं है। मांझी ने कहा कि वोट चोरी नहीं हो रही है, बस हार मान ली गई है, इसलिए अब वोट चोरी की बात की जा रही है।

रिपोर्ट- सूरज कुमार, पटना

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता