ब्रेकिंग
लंबे समय बाद मामा साधु यादव से मिलने पहुंची रोहिणी आचार्य, मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल✦‘JDU अब नीतीश कुमार की नहीं रही, BJP ने हाईजैक किया’, अनंत सिंह-नीरज विवाद पर बोले तेजस्वी यादव✦बच्चों के विवाद ने लिया खूनी रूप, देखते ही देखते दो पक्षों में भिड़ंत; एक की मौत, कई घायल✦BIHAR में दो IAS अधिकारियों का तबादला, देखिये लिस्ट..✦ड्यूटी से गायब मिले पुलिसकर्मी, SP ने तुरंत लिया एक्शन; 2 सस्पेंड, 2 से मांगा जवाब✦लंबे समय बाद मामा साधु यादव से मिलने पहुंची रोहिणी आचार्य, मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल✦‘JDU अब नीतीश कुमार की नहीं रही, BJP ने हाईजैक किया’, अनंत सिंह-नीरज विवाद पर बोले तेजस्वी यादव✦बच्चों के विवाद ने लिया खूनी रूप, देखते ही देखते दो पक्षों में भिड़ंत; एक की मौत, कई घायल✦BIHAR में दो IAS अधिकारियों का तबादला, देखिये लिस्ट..✦ड्यूटी से गायब मिले पुलिसकर्मी, SP ने तुरंत लिया एक्शन; 2 सस्पेंड, 2 से मांगा जवाब

बिहार के हर जेल में 40 फीसद बंदी एक ही जाति के क्यों? जीतन राम मांझी ने आरजेडी से पूछे सवाल

बिहार में एनकाउंटर को लेकर जारी जातीय राजनीति के बीच केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने आरजेडी और तेजस्वी यादव पर पलटवार किया है। मांझी ने कहा कि अपराधियों की कोई जाति नहीं होती, लेकिन जेलों, जमीन कब्जे और दलित अत्याचार मामलों को लेकर कई सवाल उठाए।

Bihar Politics
मांझी के तीखे सवाल
© Google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Politics: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अपराध पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस को खुली छूट दे दी है। पुलिस को फ्री हैंड मिलने के बाद बिहार में एक के बाद एक अपराधियों के एनकाउंटर हो रहे हैं। हाल के दिनों में हुए एनकाउंटर में एक जाति विशेष के लोगों को टारगेट करने का आरोप विपक्ष लगा रहा है। तेजस्वी यादव ने हाल ही में एक बयान दिया था कि बिहार में जाति देखकर एनकाउंटर हो रहे हैं।


तेजस्वी यादव के इस आरोप पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पहले ही बयान दे चुके हैं और अब एनडीए की सहयोगी हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा का भी जवाब आ गया है। पार्टी के संरक्षक और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने तेजस्वी यादव और आरजेडी पर पलटवार करते हुए सवाल पूछे हैं। जीतन राम मांझी ने कहा है कि अपराधियों की कोई जाति नहीं होती। 


जीतन राम मांझी ने एक्स पर लिखा, “मैं मानता हूँ कि अपराधियों की कोई जाति नहीं होती। पर राजद वालें से मेरे कुछ सवाल हैं… बिहार के हर जेलों में एक ही जाति के 40 फ़ीसदी बंदी क्यों हैं? क्यों दलितों को सरकार से मिली पर्चे वाली लगभग 50 फ़ीसदी से अधिक ज़मीन पर एक ही जाति के लोगों ने ज़बरदस्ती क़ब्ज़ा किया हुआ है?


क्यों दलित अत्याचार क़ानून के तहत एक ही जाति के लोगों पर लगभग 50 फ़ीसदी या उससे अधिक मामले दर्ज हैं? क्यों मुसलमानों के कब्रिस्तान की जो ज़मीन क़ब्ज़ा गई है उस क़ब्ज़ा हुए ज़मीन का लगभग 60 फ़ीसदी हिस्से पर एक ही जाति का अवैध क़ब्ज़ा है?


क्यों वक़्फ़ की ज़मीन जो क़ब्ज़ा हुई है उस क़ब्ज़ा हुई लगभग 65 फ़ीसदी ज़मीन पर एक ही जाति का क़ब्ज़ा है? क्यों दंगों में एक ही जाति के लगभग 40 फ़ीसदी लोगों पर ही मुस्लिमों के उपर अत्याचार का आरोप लगा केस दर्ज होता है?


अब जवाब तो देना होगा।

आप हमारे उपर “अत्याचार” करो तो लीला,

हम पलट कर जवाब दे दें तो कैरेक्टर ढीला।

दलित अब किसी से डरने वाला नहीं,करारा जवाब मिलेगा।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता