ब्रेकिंग
पिकअप की चाबी नहीं दी तो ड्राइवर के मुंह के आर-पार कर दी गोली, मुजफ्फरपुर में लूट की कोशिशवैशाली की महिला थानाध्यक्ष पूर्णिमा कुमारी सस्पेंड, DIG के नाम पर एक लाख घूस मांगने का आरोप, ऑडियो वायरल होने के बाद कार्रवाईतालाब में नहाने के दौरान दो नाबालिग छात्रों की डूबने से मौत, विश्वकर्मा पूजा पर गांव में पसरा मातमबिहार के चार कलाकारों को मिलेगा राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, संजय मिश्रा समेत इन एक्टर्स को राष्ट्रपति करेंगी सम्मानितमोदी के जन्मदिन पर नहीं मिल रहा कोई दीया जलाने वाला, तेजस्वी यादव का बड़ा बयानपिकअप की चाबी नहीं दी तो ड्राइवर के मुंह के आर-पार कर दी गोली, मुजफ्फरपुर में लूट की कोशिशवैशाली की महिला थानाध्यक्ष पूर्णिमा कुमारी सस्पेंड, DIG के नाम पर एक लाख घूस मांगने का आरोप, ऑडियो वायरल होने के बाद कार्रवाईतालाब में नहाने के दौरान दो नाबालिग छात्रों की डूबने से मौत, विश्वकर्मा पूजा पर गांव में पसरा मातमबिहार के चार कलाकारों को मिलेगा राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, संजय मिश्रा समेत इन एक्टर्स को राष्ट्रपति करेंगी सम्मानितमोदी के जन्मदिन पर नहीं मिल रहा कोई दीया जलाने वाला, तेजस्वी यादव का बड़ा बयान

‘हर अपराध का बदला लेंगे बिहार के सम्राट’, सीवान एनकाउंटर पर आया मांझी का रिएक्शन, कहा- हर अपराध का हिसाब होगा

Bihar Politics: सीवान हर्ष मर्डर केस में पुलिस ने मुख्य आरोपी सोनू यादव को एनकाउंटर में मार गिराया. पुलिस के इस एक्शन पर हम पार्टी के संरक्षक और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी का रिएक्शन आया है.

Bihar Politics
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Politics: बिहार के सीवान में चर्चित हर्ष मर्डर केस में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दूसरे एनकाउंटर को अंजाम दिया है। इस मामले के मुख्य आरोपी सोनू यादव को पुलिस मुठभेड़ में ढेर कर दिया गया है। पुलिस की इस सख्त कार्रवाई पर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने प्रतिक्रिया आई है।


जीतन राम मांझी ने एक्स पर लिखा कि, “अपराधियों पर सम्राट की पराक्रमी सेना का क़हर जारी। चुन-चुन कर ज़मींदोज़ किए जा रहें हैं अपराधी। कहा था ना सबका हिसाब होगा। या तो सुधर जाईए या बिहार छोड़ दिजिए। हर अपराध का बदला लेगें बिहार के सम्राट”।


इससे पहले इसी मामले में पुलिस ने एक अन्य आरोपी छोटू यादव का “हाफ एनकाउंटर” किया था, जिसमें उसके पैर में गोली लगी थी और उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यह मामला 29 अप्रैल का है, जब भाजपा नेता मनोज कुमार सिंह के भांजे हर्ष सिंह और उनके बहनोई चंदन सिंह को सड़क पर हुई कहासुनी (रोडरेज) के बाद गोली मार दी गई थी। 


इस घटना में हर्ष सिंह की मौत हो गई थी, जबकि उनका बहनोई गंभीर रूप से घायल हो गया था। घटना का वीडियो भी सामने आया था, जिसमें आरोपी फायरिंग करते हुए दिखाई दिए थे। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और खुफिया जानकारी के आधार पर जांच तेज की थी और एक आरोपी को पहले ही मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया था।


रविवार तड़के हुए ताजा एनकाउंटर में मुख्य आरोपी सोनू यादव मारा गया, जो हुसैनगंज थाना क्षेत्र के सरेया गांव का रहने वाला बताया जाता है। पुलिस का कहना है कि मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है और कार्रवाई लगातार चल रही है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता