ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

शराबबंदी लागू करने की प्रक्रिया गलत, मांझी बोले- ढाई सौ ग्राम पीने वालों को नहीं पकड़ना चाहिए

DELHI: महज चार विधायकों के बल पर बिहार की सत्ता में भागीदार बने जीतनराम मांझी आए दिन बिहार में लागू पूर्ण शराबबंदी कानून पर सवाल उठाते रहे हैं। ऐसे कई मौके आए जब मांझी ने शराब को ल

शराबबंदी लागू करने की प्रक्रिया गलत, मांझी बोले- ढाई सौ ग्राम पीने वालों को नहीं पकड़ना चाहिए
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DELHI: महज चार विधायकों के बल पर बिहार की सत्ता में भागीदार बने जीतनराम मांझी आए दिन बिहार में लागू पूर्ण शराबबंदी कानून पर सवाल उठाते रहे हैं। ऐसे कई मौके आए जब मांझी ने शराब को लेकर अपनी ही सरकार को कठघरे में खड़ा कर दिया। जीतन राम मांझी ने एक बार फिर शराबबंदी पर सवाल उठा दिया है। दिल्ली पहुंचे पूर्व सीएम और हम के संरक्षक जीतन राम मांझी ने कहा है कि शराबबंदी खराब नहीं है लेकिन उसे जिस तरह से लागू किया गया उसकी प्रक्रिया में काफी गड़बड़ियां हैं।


जीतनराम मांझी ने कहा है कि चाहे बिहार हो या गुजरात शराब पीने के आरोप में गरीब लोग पकड़े जा रहे हैं और शराब के बड़े तस्कर आराम से बच जा रहे हैं। जेलों में ऐसे 70 फीसदी लोग बंद हैं जो महज आधा लीटर या ढाई सौ ग्राम शराब पीते पकड़े गए हैं। यह गरीबों के साथ अन्याय के समान है, ऐसा नहीं होना चाहिए। मांझी ने यहां तक कह दिया कि जो लोग सवा सौ ग्राम या ढाई सौ ग्राम शराब पीते हैं उनको नहीं पकड़ा जाना चाहिए।


मांझी ने कहा है कि बिहार में शराबबंदी कानून की फिर से समीक्षा होनी चाहिए। पुलिस ब्रेथ एनेलाइजर लगाकार लोगों की जांच करती है। ब्रेथ एनेलाइजर एक मशीन है और मशीन में कभी कभी गलत भी बता देता है जिसके कारण निर्दोष लोग भी पकड़े जाते हैं। मांझी में दिल्ली में हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के बाद ये बातें कही। इस दौरान उन्होंने विभिन्न मुद्दों पर अपने विचार रखे।