ब्रेकिंग
बख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजा

Lockdown ने मांझी को दिया मौका, महागठबंधन या फिर एनडीए में जल्द कर लेंगे सेटिंग

PATNA : पटना समेत बिहार के कई जिलों में कोरोना संक्रमण के बढ़ते दायरे को देखते हुए लॉकडाउन शुरू हो चुका है. लॉकडाउन के कारण हर तरह की गतिविधि फिलहाल सीमित हो गई है. इसके साथ ही पॉल

FirstBihar
Manish Kumar
3 मिनट

PATNA : पटना समेत बिहार के कई जिलों में कोरोना संक्रमण के बढ़ते दायरे को देखते हुए लॉकडाउन शुरू हो चुका है. लॉकडाउन के कारण हर तरह की गतिविधि फिलहाल सीमित हो गई है. इसके साथ ही पॉलीटिकल एक्टिविटी भी पहले से कम हो गई है. महागठबंधन में लंबे अर्से से कोआर्डिनेशन कमेटी बनाए जाने की मांग कर रहे पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने आज होने वाली अपनी पार्टी की महत्वपूर्ण बैठक कैंसिल कर दी है. मांझी आज अपने कोर ग्रुप के नेताओं के साथ बैठक करने वाले थे.

हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा की बैठक के लॉकडाउन की वजह से कैंसिल की गई है. माना जा रहा था कि इस बैठक में जीतन राम मांझी महागठबंधन से बाहर अपने विकल्प को लेकर रणनीति बनाएंगे. लेकिन अब इस बैठक को रद्द किए जाने के बाद सवाल उठ रहा है कि क्या मांझी 16 जुलाई को लॉकडाउन खत्म होने तक कोई फैसला नहीं लेंगे. सियासी जानकारों की मानें तो जीतन राम मांझी को लॉकडाउन ने मौका दे दिया है. मांझी इस लॉकडाउन पीरियड का इस्तेमाल महागठबंधन में दबाव बनाने से लेकर एनडीए में सेटिंग करने तक के लिए बखूबी कर सकते है. 


आरजेडी से नाराज जीतन राम मांझी को मनाने के लिए शक्ति सिंह गोहिल कल उनके आवास भी गए थे. दोनों नेताओं ने साथ में चाय भी पी. लेकिन इस मुलाकात के बाद हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा की तरफ से एक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया. अंदरखाने से यह खबर जरूर आई कि मांझी अभी भी कोआर्डिनेशन कमेटी बनाए जाने की मांग पर अड़े हुए हैं. उधर जनता दल यूनाइटेड के साथ जाने को लेकर जो चर्चा है उसके मुताबिक जेडीयू मांझी को विलय का विकल्प दे रहा है. जबकि मांझी फिलहाल इसके लिए तैयार नहीं दिखते महागठबंधन से लेकर एनडीए तक में मांझी को लेकर लगातार अलग-अलग स्तर पर कवायद हो रही है. लेकिन माना जा रहा है कि मांझी अगर इस लॉकडाउन पीरियड में अपनी सेटिंग कर पाते हैं तो वह अनलॉक का इंतजार किए बगैर अपने सियासी पत्ते खोल देंगे.