ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

जीतन राम मांझी के बिगड़े बोल, ब्राह्मण समाज के लिए बोले अपशब्द

PATNA : बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के संरक्षक जीतन राम मांझी ने ब्राह्मण समाज को लेकर विवादित बयान दिया है. साथ ही सत्यनारायण की पूजा को लेकर भी सवाल उठा

जीतन राम मांझी के बिगड़े बोल, ब्राह्मण समाज के लिए बोले अपशब्द
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के संरक्षक जीतन राम मांझी ने ब्राह्मण समाज को लेकर विवादित बयान दिया है. साथ ही सत्यनारायण की पूजा को लेकर भी सवाल उठाया है. मांझी ने एक कार्यक्रम में कहा कि हमारे गरीब तबके के लोग में धर्म की प्रधानता ज्यादा आ रही है. 


मांझी ने कहा कि सत्यनारायण की पूजा पहले नहीं होती थी, लेकिन अब हर जगह गांव टोला में सत्यनारायण की पूजा होती है. और ब्राहमण समाज के लोगों को लाज नहीं आती, वे लोग आते हैं पूजा कराते हैं और कहते हैं कि कुछ खायेंगे, पैसे दे दीजिये. 


मांझी ने सीधे- सीधे आरोप लगाया ब्राह्मण समाज के लोग सत्यनारायण की पूजा के बहाने लोगों को ठग रहे हैं. इसी बीच मांझी ने मंच से संबोधित करते हुए ब्राह्मण समाज को गाली भी दे दी. वहां मौजूद लोगों ने इस बात पर कोई आपत्ति नहीं जताई, बल्कि तालियां बजाने लगे.


बता दें कि जीतन राम मांझी एनडीए में सहयोगी पार्टी हैं. मांझी के इस बयान से गठबंधन में दरार पड़ सकती है. क्योंकि बीजेपी का कोर वोटर ब्राह्मण ही है. और मांझी के इस बयान में ब्राह्मण समाज के लिए आपत्तिजनक शब्द का इस्तेमाल किया गया है. हालांकि इस बयान को लेकर किसी बीजेपी नेता की प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.


जीतन राम मांझी अपने बयानों को लेकर हमेशा चर्चा में रहते हैं. वह एनडीए गठबंधन में होकर भी कभी नीतीश कुमार तो कभी बीजेपी के खिलाफ बोलते रहते हैं. अभी हाल ही में शराबबंदी को लेकर भी मांझी ने सवाल उठाये थे. उन्होंने कहा था कि मुख्यमंत्री की शराब नीति का खामियाजा सबसे ज्यादा दलित समाज को झेलना पड़ रहा है. लोग शराब पीकर जेल जा रहे हैं जबकि 60 प्रतिशत बड़े लोग रात में शराब पीते हैं.

टैग्स