ब्रेकिंग
सोने-चांदी के मुकुट और महंगे गिफ्ट न लें, भाजपा नेताओं से नितिन नबीन ने की अपील ✦धनकुबेर निकले पति -पत्नी: भ्रष्ट ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों से 80 लाख कैश मिला, जमीन के कई कागजात और 48 घड़ी बरामद✦Big Breaking: चंपारण तटबंध टूटा..रिहायशी इलाकों में तेजी से फैल रहा पानी, मची अफरातफरी✦बिजली बिल में जुड़ सकता है ट्रैफिक चालान! सुप्रीम कोर्ट का सुझाव, वाहन का रजिस्ट्रेशन-फिटनेस रोकने पर भी विचार✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦सोने-चांदी के मुकुट और महंगे गिफ्ट न लें, भाजपा नेताओं से नितिन नबीन ने की अपील ✦धनकुबेर निकले पति -पत्नी: भ्रष्ट ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों से 80 लाख कैश मिला, जमीन के कई कागजात और 48 घड़ी बरामद✦Big Breaking: चंपारण तटबंध टूटा..रिहायशी इलाकों में तेजी से फैल रहा पानी, मची अफरातफरी✦बिजली बिल में जुड़ सकता है ट्रैफिक चालान! सुप्रीम कोर्ट का सुझाव, वाहन का रजिस्ट्रेशन-फिटनेस रोकने पर भी विचार✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास

झूठों के सरदार हैं मोदीजी, किशनगंज में बोले खरगे..किसी को कुछ नहीं देना मोदी की गारंटी

KISHANGANJ : लोकसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान समाप्त हो गया है। बिहार की 4 सीटें जमुई, नवादा, गया और औरंगाबाद में कुल 38 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद हो गयी है। अब बिह

झूठों के सरदार हैं मोदीजी, किशनगंज में बोले खरगे..किसी को कुछ नहीं देना मोदी की गारंटी
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

KISHANGANJ : लोकसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान समाप्त हो गया है। बिहार की 4 सीटें जमुई, नवादा, गया और औरंगाबाद में कुल 38 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद हो गयी है। अब बिहार में दूसरे चरण का मतदान 26 अप्रैल को होना है। 26 को किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, भागलपुर और बांका यानी कुल 5 सीटों पर मतदान होगा। इन सीटों के प्रत्याशियों के चुनाव प्रचार के लिए नेताओं के आने का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में किशनगंज के बहादुरगंज स्थित लोहागारा हाट में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे पहुंचे थे। इस दौरान कांग्रेस के प्रत्याशी मोहम्मद जावेद के लिए उन्होंने चुनाव प्रचार किया। 


बता दें कि मोहम्मद जावेद किशनगंज के कांग्रेस के निवर्तमान सांसद हैं जिन्हें एक बार फिर कांग्रेस ने किशनगंज से अपना उम्मीदवार बनाया है। मोहम्मद जावेद के पक्ष में मल्लिकार्जुन खरगे ने किशनगंज की जनता से वोट मांगा। कहा कि यह कोई मामूली चुनाव नहीं है। यह देश और संविधान को बचाने का चुनाव है। यदि जरा भी गलती हुई तो यह हाथ से चला जाएगा। उन्होंने किशनगंज की जनता से कहा कि अभी और लोग आएंगे कोई आपको जाति के नाम से भड़काएगा तो कोई धर्म के नाम से उकसाएगा लेकिन उनके झांसे में नहीं पड़ना है। मल्लिकार्जुन खरगे ने भीड़ से सवाल किया कि नरेंद्र मोदी ने जो वादा किये थे उसे पूरा किये क्या? उन्होंने तो हर साल 2 करोड़ रोजगार देने का वादा किया था। यह कहना गलत नहीं होगा कि मोदी जी झूठों के सरदार हैं।


किशनगंज की चुनावी रैली में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने आंकड़ों के माध्यम से अपनी बातें रखी कहा कि 2014 में पेट्रोल का दाम 66 रुपया लेकिन आज 110 रुपये लीटर हो गया। डीजल का भी दाम बढ़ गया। रसोई गैस 414 से एक हजार पार हो गया। आटा 2014 में 210 रुपया में 10 किलो मिलता था लेकिन आज 447 रुपये हो गया है। देशी घी की बात करे तो 300 रुपए प्रति किलो मिलने वाला आज 700 रुपये हो गया। आम आदमी की थाली से दाल भी गायब हो गया है। महंगाई ने लोगों की कमर तोड़ दी है। नरेंद्र मोदी का यह नारा है कि सबका साथ सबका विकास नहीं। लेकिन हम कहेंगे कि ये सबको बर्बाद करके ही छोड़ेंगे। मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मोदी पर हमला करने से रुके नहीं आगे कहा कि 33 करोड़ देवी देवताओं की पूजा करने वाले मोदी जी 140 करोड़ लोगों की देखभाल नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने किशनगंज की जनता से कहा कि यदि महंगाई और बेरोजगारी से छूटकारा पाना है तो मोदी जी को हटाओ। आप यदि एक हो जाएंगे तब ही मोदी साहब भागेंगे।