ब्रेकिंग
पीएम मोदी पर आपत्तिजनक पोस्ट हटाने में जुटी दिल्ली पुलिस, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को भेजा नोटिसहर्ष फायरिंग मामले में BJP विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से जमानत, 4 साल की सजा के खिलाफ दाखिल की थी अपील जिस शख्स का हुआ अंतिम संस्कार, वह शांति पूजा के दिन हुआ प्रकट, सामने देख परिजनों के उड़े होशबांकीपुर उपचुनाव के बीच RJD को बड़ा झटका, BJP में शामिल हुए पूर्व सांसद अर्जुन रायविवाद: डीटीओ पद पर 'कब्जे' का खेल ! बिहार प्रशासनिक सेवा के लिए सिर्फ 17 पद है रिजर्व पर कब्जा 37 जिलों पर, परिवहन विभाग अपनी ही अधिसूचना से पीछे हटा, 18 अफसरों को क्यों नहीं कर पा रहा पोस्टिंग ? पीएम मोदी पर आपत्तिजनक पोस्ट हटाने में जुटी दिल्ली पुलिस, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को भेजा नोटिसहर्ष फायरिंग मामले में BJP विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से जमानत, 4 साल की सजा के खिलाफ दाखिल की थी अपील जिस शख्स का हुआ अंतिम संस्कार, वह शांति पूजा के दिन हुआ प्रकट, सामने देख परिजनों के उड़े होशबांकीपुर उपचुनाव के बीच RJD को बड़ा झटका, BJP में शामिल हुए पूर्व सांसद अर्जुन रायविवाद: डीटीओ पद पर 'कब्जे' का खेल ! बिहार प्रशासनिक सेवा के लिए सिर्फ 17 पद है रिजर्व पर कब्जा 37 जिलों पर, परिवहन विभाग अपनी ही अधिसूचना से पीछे हटा, 18 अफसरों को क्यों नहीं कर पा रहा पोस्टिंग ?

झूठ का पुलिंदा हैं CM नीतीश कुमार ! बोले सम्राट चौधरी ... हमलोग पिकनिक मानने वाले विपक्ष नहीं, हर समस्या का लेंगे जवाब

PATNA : बिहार में आज यानी सोमवार को बिहार विधानमंडल का बजट सत्र शुरू हो गया है। इस बजट सत्र की शुरआत होने के साथ ही विपक्षी दल भाजपा के सदस्य आक्रामक है तो सत्तारूढ़ दल के सद

झूठ का पुलिंदा हैं CM नीतीश कुमार ! बोले सम्राट चौधरी ... हमलोग पिकनिक मानने वाले विपक्ष नहीं, हर समस्या का लेंगे जवाब
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार में आज यानी सोमवार को बिहार विधानमंडल का बजट सत्र शुरू हो गया है। इस बजट सत्र की शुरआत होने के साथ ही विपक्षी दल भाजपा के सदस्य आक्रामक है  तो सत्तारूढ़ दल के सदस्य भी बचाव की मुद्रा में नहीं है।क्योंकि, दोनों के पास एक-दूसरे पर प्रहार करने के लिए एक से बढ़कर एक मुद्दे हैं। इस बीच अब बिहार विधान परिषद् के नेता विपक्ष सम्राट चौधरी ने नीतीश सरकार पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने नीतीश कुमार को झूठा तक बोल दिया है। 


दरअसल, बिहार विधानमंडल में आज से बजट सत्र की शुरुआत हो चुकी है। इस सत्र की शुरुआत राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर के अभिभाषण के साथ हुई। राज्यपाल अपने अभिभाषण में बिहार सरकार की उपलब्धियां गिनाई। राज्यपाल ने शिक्षा, कानून, स्वास्थ्य समेत कई अन्य के क्षेत्र में भी सरकार की उपलब्धियां गिनाई। वहीं, राज्यपाल से तरफ से पेश की गई इस अधिसूचना को लेकर विधान परिषद् के नेता विपक्ष ने जोरदार हमला बोला है। 


भाजपा के विधान पार्षद सम्राट चौधरी ने कहा कि, राज्यपाल के द्वारा बिहार सरकार के तरफ से पूरी तरह झूठ का झूठ का पुलिंदा पढ़वा गया। हम लोग इसका पूरी तरह से विरोध कर रहे हैं। हमारी पार्टी राज्य की सभी तरह की समस्याओं को सदन के अंदर उठाने जा रही है। कल जब राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा होगी तो हम लोग विस्तार से बिहार में जो कानून व्यवस्था धूमिल हुई है उस पर सवाल करेंगे।


इसके आगे सम्राट चौधरी ने कहा कि, बिहार में आए दिन लोग जहरीली शराब से मर रहे हैं। लेकिन सीएम नीतीश कुमार उनके परिवार के प्रति संवेदना प्रकट नहीं कर रहे हैं। इतना ही नहीं रोजगार की चर्चा उपमुख्यमंत्री और मुख्यमंत्री दोनों करते हैं। लेकिन, सही मायने में इस पर कोई भी चर्चा नहीं की गई। वहीं, कृषि के बजट में जो इन लोगों ने तीन बार बजट बनाया उसके बावजूद बिहार का उत्पादन नहीं बढ़ा है। इस बात की चर्चा राज्यपाल के अभिभाषण में कहीं भी नहीं की गई। इसलिए पूरी तरह से राज्यपाल को झूठ का पुलिंदा पढ़ने को दिया गया।


इसके अलावा राज्य में तेजी से बढ़ रहे अपराध ग्राफ को लेकर उन्होंने कहा कि हम लोग कहां चाहते हैं कि रोज-रोज मर्डर हो। मर्डर कौन कर रहा है। आप चले जाइए और मालूम कर लीजिए कि पटना जिले में कौन सबसे बड़ा अपराधी और उसका 60 वाट किस पार्टी के साथ है। लालू प्रसाद और नीतीश कुमार द्वारा पाले गए जो गुंडे घूम रहे हैं वही अपराधी हैं। इसके अलावा उन्होंने कहा कि हम लोग पिकनिक मनाने वाले विपक्ष नहीं हैं बल्कि हम लोग सरकार से जवाब मांगने वाले विपक्ष और सरकार जब जवाब दे देगी तो हम लोग शांतिपूर्वक ढंग से चले जाएंगे।