ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

झारखंड सरकार की झारगोव TV का फेसबुक अकाउंट हैक! अश्लील तस्वीरें की जा रही पोस्ट

RANCHI: साइबर क्राइम का मामला आए दिन सामने आ रहा है। साइबर अपराधियों की करतूत से लोग काफी परेशान हैं। इस बार तो साइबर अपराधियों ने झारखंड सरकार के झारगोव टीवी के फेसबुक अकाउंट

झारखंड सरकार की झारगोव TV का फेसबुक अकाउंट हैक! अश्लील तस्वीरें की जा रही पोस्ट
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

RANCHI: साइबर क्राइम का मामला आए दिन सामने आ रहा है। साइबर अपराधियों की करतूत से लोग काफी परेशान हैं। इस बार तो साइबर अपराधियों ने झारखंड सरकार के झारगोव टीवी के फेसबुक अकाउंट को ही हैक कर लिया है। इसे हैक करने के बाद अब अश्लील तस्वीरें पोस्ट की जा रही है। इस बात की जानकारी साइबर सेल को दी गयी है। 


मामला सामने आने के बाद डीएसपी यशोधरा खुद अपने स्तर से इसकी जांच कर रही हैं। इससे पहले ही इस अकाउंट के आईडी और पासवर्ड को साइबर क्रिमिनल ने हैक कर लिया था। जिसके बाद तुरंत पासवर्ड को बदला गया था। इस बार झारगोव वेब टीवी के नाम से नया अकाउंट बनाया गया था। साइबर अपराधियों ने इसे भी हैक कर लिया है। 


मिली जानकारी के अनुसार इस अकाउंट के जरिये अश्लील तस्वीरें पोस्ट की जा रही है। बता दें कि झारगोव टीवी का संचालन 2017 से अरूण प्रकाश कर रहे हैं। वे इसी अकाउंट के माध्यम से सरकार की सारी योजनाएं और सरकारी कार्यक्रम को लाइव करते हैं। अरूण प्रकाश ने इस बात की जानकारी साइबर सेल को दी है। साइबर सेल के अधिकारी इस पूरे मामले को देख रहे हैं।