ब्रेकिंग
बिहार में खत्म नहीं होगी शराबबंदी, NCAER को लीगल नोटिस भेजने की तैयारीबिहार में NEET UG और Re-NEET परीक्षा घोटाले का बड़ा खुलासा, दो मुख्य सरगना गिरफ्तारBihar Weather: पटना में बदला मौसम का मिजाज, तेज आंधी बारिश से लोगों को मिली राहतअतिक्रमण हटाने पहुंची पुलिस टीम पर हमला, पथराव में दो गाड़ियां क्षतिग्रस्त; कई जवान घायलपटना में बनेगा वर्ल्ड ट्रेड सेंटर, 4,000 करोड़ निवेश और 8,000 करोड़ राजस्व की संभावनाबिहार में खत्म नहीं होगी शराबबंदी, NCAER को लीगल नोटिस भेजने की तैयारीबिहार में NEET UG और Re-NEET परीक्षा घोटाले का बड़ा खुलासा, दो मुख्य सरगना गिरफ्तारBihar Weather: पटना में बदला मौसम का मिजाज, तेज आंधी बारिश से लोगों को मिली राहतअतिक्रमण हटाने पहुंची पुलिस टीम पर हमला, पथराव में दो गाड़ियां क्षतिग्रस्त; कई जवान घायलपटना में बनेगा वर्ल्ड ट्रेड सेंटर, 4,000 करोड़ निवेश और 8,000 करोड़ राजस्व की संभावना

झारखंड सरकार का फैसला: शादी में 50 लोग होंगे शामिल, सभी तरह की परीक्षा स्थगित, कॉलेज-आंगनबाड़ी केंद्र भी बंद

DESK: देश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। झारखंड में भी कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रही हैं। कोरोना संक्रमण के मद्देनजर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज गठबंधन

झारखंड सरकार का फैसला: शादी में 50 लोग होंगे शामिल, सभी तरह की परीक्षा स्थगित, कॉलेज-आंगनबाड़ी केंद्र भी बंद
Santosh Singh
3 मिनट

DESK: देश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। झारखंड में भी कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रही हैं। कोरोना संक्रमण के मद्देनजर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज गठबंधन के सहयोगियो के साथ बैठक की। मुख्यमंत्री आवास में हुई बैठक के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कई फैसले लिए। सरकार ने स्कूल-कॉलेज, ट्रेनिंग सेंटर और आंगनबाड़ी केंद्र को बंद करने का फैसला लिया है साथ ही राज्य में होने वाली सभी तरह की परीक्षाओं को अगले आदेश तक स्थगित कर दिया। वही शादी समारोह में अब 50 लोग ही शामिल हो सकेंगे। इससे पहले 200 लोगों को शादी में शामिल होने की छूट दी गई थी। 


गौरतलब है कि शनिवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सर्वदलीय बैठक की थी। जिसमें लाॅकडाउन में लगाई जाने वाली पाबंदियाें का सख्ती से पालन करने का सुझाव दिया गया था। जबकि झामुमो की ओर से सुप्रियो भट्‌टाचार्य ने संपूर्ण लॉकडाउन करने की बात कही थी। बैठक में खास ताैर पर रेमडेसिविर इंजेक्शन, ऑक्सीजन की कमी, 45 वर्ष से कम उम्र के लाेगाें का भी टीकाकरण, जैक की परीक्षाएं स्थगित करने, घर में ही पर्व त्याेहार मनाने, ऑक्सीजन सपाेर्टेड बेड की संख्या और पारा मेडिकल कर्मियाें की संख्या बढ़ाने के मुद्दे पर चर्चा हुई। इसके अलावा टेस्ट रिपाेर्ट 24 घंटे के भीतर उपलब्ध कराने का भी सुझाव दिया गया था। शनिवार को हुए सर्वदलीय बैठक के बाद आज रविवार को सीएम आवास में हुई बैठक के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कई फैसले लिए। बैठक में स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, वित्त मंत्री डॉ. रामेश्वर उरांव, श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता शामिल हुए।


बैठक के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मीडिया को बताया कि कोरोना संक्रमण के चेन को तोड़ने के लिए प्राथमिक स्तर पर कुछ फैसले लिए गये हैं। सभी स्कूल, कॉलेज, कोचिंग संस्थाएं, ट्रेनिंग सेंटर, आंगनबाड़ी केंद्र बंद किए जाएंगे। राज्य में होने वाली सभी परीक्षाओं को अगले आदेश तक स्थगित कर दिया गया है। विशेष परिस्थिति में और भी निर्णय लिए जा सकते हैं जो राज्य हित में होगें। CM हेमंत सोरेन ने लोगों से आग्रह किया कि कोरोना के संक्रमण को हल्के में ना लें और बेवजह घूमना बंद करें। कोरोना संक्रमण के चेन को तोड़ना बहुत जरूरी है। इसलिए मास्क लगाए और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन जरूर करें।